चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से 18 रन से हार के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायुडू के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। बहस के दौरान सिद्धू के एक बयान को प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी से जोड़कर देख रहे हैं।
पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जब धोनी डगआउट से निकले, तो कमेंट्री पैनल में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, धोनी आज भागते हुए आ रहे हैं। इस बार इंटेंट तो उनके कदमों से ही साफ दिख रहा है।
अंबाती रायुडू ने तुरंत जवाब दिया, जी हां बिल्कुल! धोनी की चाल देखिए, बल्ला नहीं, तलवार लेकर आ रहे हैं। आज धोनी तलवार चलाएंगे।
सिद्धू ने आगे कहा, अरे यार बैटिंग करने आ रहे हैं या युद्ध लड़ने?
रायुडू ने तपाक से जवाब दिया, इतनी तेजी से तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, जितनी तेजी से आप टीम बदल रहे हैं।
सिद्धू ने पलटवार करते हुए कहा, गिरगिट अगर किसी का आराध्य देव है, तो वो तुम्हारा है।
अब सोशल मीडिया पर फैंस सिद्धू के इस बयान को धोनी से जोड़कर देख रहे हैं।
इस घटना के बाद, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वे धोनी के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, धोनी क्रिकेट खेलने आए हैं गुरू? युद्ध लड़ने नहीं।
Siddhu owned both rayadu and dhoni 😭😭😭 pic.twitter.com/JLsf8iOOrZ
— Tezas (@Tezas_14) April 8, 2025
वानखेड़े में रोहित शर्मा का धमाका! छक्कों का शतक पूरा, विराट कोहली अब भी टॉप पर
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद सलमान खुर्शीद बोले, अब सरकार को अधिकार...
यमुना पुनरुद्धार: प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मुस्लिम महिला का दर्द: ससुर ने कई महीने बनाए संबंध, शौहर की मां बनना पड़ा!
जाट 2 में सनी देओल फिर मचाएंगे तहलका! सीक्वल का ऐलान
जाट 2 के ऐलान से इंटरनेट पर मचा तहलका, प्रतिक्रियाओं की बाढ़!
कश्मीर और हिंदुओं पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ का विवादास्पद बयान, भारत में भी मची खलबली
वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम IPS का इस्तीफा: UPSC जिहाद के दावों पर लगी मुहर?
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: CCTV फुटेज वायरल, लव जिहाद का आरोप
दिग्विजय सिंह की जुबान फिसली: बोले, दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की