अगर मेरी बात मानी होती तो 26/11 न होता : तहव्वुर राणा पर पूर्व IPS बृजलाल का सनसनीखेज खुलासा
News Image

पूर्व IPS और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मुंबई हमलों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका यह बयान तब आया है जब 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।

पूर्व पुलिस अधिकारी बृजलाल ने आरोप लगाया कि यह हमला तत्कालीन सरकार की नाकामी का नतीजा था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमले से लगभग 8 महीने पहले मुंबई पुलिस को इस हमले में शामिल आतंकियों के बारे में जानकारी दी थी।

बृजलाल ने कहा कि राणा का प्रत्यर्पण हो गया है और उसे भारत लाया जा रहा है। राणा और डेविड हेडली मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड थे। दोनों ने ताज होटल और उसके आसपास के इलाके की रेकी की थी। फिलहाल हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है।

मुंबई हमले के दौरान बृजलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि जब हेडली से पूछताछ की गई तो राणा और अन्य लोगों का पता चला, लेकिन उन पर इंडिया में रिपोर्ट बदलने का दबाव बनाया गया।

बृजलाल ने कहा कि जिस समय मुंबई हमला हुआ, वे उत्तर प्रदेश पुलिस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे और रामपुर हमले की जांच कर रहे थे।

पूर्व पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि मुंबई हमले से ठीक 8 महीने पहले उन्होंने अपने सूत्रों की मदद से मोतीहारी से शबाउद्दीन और मुंबई के फहीम अंसारी को पकड़ा था। ये दोनों पाकिस्तान के हाफिज सईद द्वारा प्रशिक्षित आतंकी थे।

शबाउद्दीन लश्कर ए तैयबा का इंडिया कमांडर था और नेपाल के काठमांडू में छिपा बैठा था। इन दोनों ने एक अन्य आतंकी हमजा के साथ मिलकर 2005 दिसंबर में इंडियन साइंस कांग्रेस पर हमला किया था, जिसमें कई वैज्ञानिक मारे गए थे। हमजा पाकिस्तान का रहने वाला था।

बृजलाल ने बताया कि शबाउद्दीन अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ा था। उन्होंने कहा कि राणा के भारत आने के बाद मुंबई हमले में लोकल कनेक्शन का पता चलेगा और कई राज खुलेंगे।

उन्होंने दावा किया कि शबाउद्दीन और फहीम अंसारी के साथ उन्होंने रामपुर हमले में दो अन्य पाकिस्तानियों को भी पकड़ा था, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने बाद में वह केस वापस ले लिया।

बृजलाल ने बताया कि फरवरी 2008 में वह फहीम अंसारी को लेकर मुंबई गए थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी इस जानकारी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और जिसके बाद मुंबई हमलों की पूरी पटकथा लिखी गई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हमारा कमांडर मोदी है, मिट्टी में मिला देगा... 83 साल के फौजी की दहाड़ सुन कांप उठेंगे पाकिस्तानी!

Story 1

काव्या मारन का बड़ा कदम: IPL 2025 स्थगित, दर्शकों को लौटाए पैसे

Story 1

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोश हेजलवुड ने भारतीय सेना को बताया महान

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया हंस रही, युद्ध को युद्ध की तरह होने दो - संजय राउत

Story 1

बम या खिलौना? भारत ने नाकाम किए पाकिस्तान के 400 ड्रोन!

Story 1

रवीना टंडन के नाम पर चली थी मिसाइल! उड़ी थी नवाज शरीफ की नींद

Story 1

मोदी का नाम लेने से डरते हैं... : पाकिस्तानी सांसद ने शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल

Story 1

भारत में IPL 2025 के बाद अब नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट भी स्थगित

Story 1

स्वामी योगेश्वरनंदा गिरी की भारत-पाक युद्ध की भविष्यवाणी वायरल!

Story 1

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, यशस्वी जायसवाल का बड़ा ऐलान!