अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अधिवेशन में एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी का नाम भूल गए। अधिवेशन में देशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के संविधान बचाओ कैंपेन पर बात कर रहे थे, तभी वे राहुल गांधी का नाम भूल गए। उन्होंने कहा, हमको देश की रक्षा करना और संविधान को बचाने का मुहिम जो राजू... राहुल गांधी ने उठाया है, पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ गया। हमको सब मिलकर आगे जाना है। कुछ ही क्षण में खड़गे को राहुल गांधी का नाम याद आया और उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया।
खड़गे ने डॉ. अंबेडकर के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देश के ऊपर रखेंगे तो देश की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस संभावित घटना का दृढ़ निश्चय के साथ प्रतिकार करना चाहिए।
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वो एक दिन देश को बेच देंगे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एकाधिकार स्थापित हो गया है और सार्वजनिक संपत्ति को निजी भूमि पर सौंपी जा रही है।
खड़गे ने कहा कि सरकार रोजगार देना नहीं चाहती है। वो एक-एक करके सार्वजनिक क्षेत्र को बेच रहे हैं और अपने मित्रों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यही हाल रहा तो मोदी सरकार और खुद मोदी इस देश को बेच देंगे।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार हर रोज नए-नए नारे देती है और लोगों को भटकाती है। लेकिन जब हमारे लोगों को अमेरिका से बेड़ियों में बांध कर वापस भेजा जाता है, तब हमारे प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते।
केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा कि सरकार हर चीज में दखल दे रही है और हर जगह अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज चुनाव संस्थाएं भी उनके नियंत्रण में हैं और चुनावों में घोटाले हो रहे हैं।
खड़गे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विकसित देशों ने ईवीएम को छोड़ दिया है और बैलेट पेपर की ओर बढ़ गए हैं।
मोदी सरकार हर रोज नए-नए नारे देती है और लोगों को भटकाती है।
— Congress (@INCIndia) April 9, 2025
लेकिन जब हमारे लोगों को अमेरिका से बेड़ियों में बांध कर वापस भेजा जाता है, तब हमारे प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते।
वैसे तो नरेंद्र मोदी हर समय बोलते रहते हैं, लेकिन जब देश के लोगों पर अन्याय होता है, तो वह चुप हो… pic.twitter.com/33pqHiel4V
DC vs RR: सुपर ओवर में 11 गेंदें फेंककर संदीप शर्मा शर्मनाक सूची में शामिल
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद सलमान खुर्शीद बोले, अब सरकार को अधिकार...
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर बीसीसीआई का जुर्माना!
ट्रम्प की टैरिफ वॉर: चीन ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, टेस्ला और एप्पल भी नहीं बचे!
बिहार में फिर आफत की बारिश: 24 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट!
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान, RJD की बढ़ी मुश्किलें
मैदान पर अभिषेक की जेब में क्या ढूंढ रहे थे सूर्यकुमार यादव? वीडियो वायरल!
गुजरात टाइटंस में एंट्री: चोटिल फिलिप्स की जगह अब यह आलराउंडर बदलेगा टीम की किस्मत!
हम हिन्दुओं से बिल्कुल अलग : पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत और हिंदुओं पर फिर साधा निशाना
बारिश, आंधी और ओले का तांडव! उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी