बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता गर्मी में कंबल बांटकर विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस कृत्य पर तंज कसते हुए कहा है कि अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं! यह घटनाक्रम तब हुआ जब मंत्री मेहता ने भाजपा के स्थापना दिवस पर मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत-दो स्थित अहियापुर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों को कंबल दिए गए। मंत्री मेहता ने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित बताया। तस्वीरों में सैकड़ों लोगों की भीड़ और मंच पर स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ मंत्री मेहता को कंबल बांटते हुए दिखाया गया है।
राजद ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। पार्टी ने यह भी कहा कि मंत्री ने बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह आयोजित कर इलाके में बीच दोपहरी कंबल वितरण कर दिया।
राजद ने आगे कहा कि 36-37 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के मौसम में चुनावी सरगर्मी में मंत्री जी ने कौड़ियों के दाम मिल रहे कंबलों को ही बांटना उचित समझा, मतलब आम के आम गुठलियों के दाम।
इस मामले में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
*बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना 🌞 के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 8, 2025
अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं!
खेल मंत्री सुरेंद्र महतों ने बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह… pic.twitter.com/l9PfUcat6H
पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर का विवादित बयान: हम हिंदुओं जैसे नहीं
अंपायर ने सूर्या को लौटाया, आउट बल्लेबाज फिर मैदान में: आईपीएल में अनोखा ड्रामा!
जीत का जश्न पड़ा भारी: भारतीय एथलीट ने आखिरी पल में गंवाया गोल्ड मेडल!
ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान: सहयोग और नवाचार पर ज़ोर
किसकी मिसाइल? कीव में भारतीय दवा कंपनी पर हमला, रूस-यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप
टीम इंडिया से ज़्यादा RCB ने दिलाई पहचान: जितेश शर्मा का चौंकाने वाला बयान
पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का यू-टर्न: इत्तेफाक या रणनीति? अचानक क्यों की मोदी सरकार की तारीफ?
PSL में हेयर ड्रायर, IPL में लाखों का रोबोट कुत्ता : क्रिकेट जगत में इनामों का अजीब ट्रेंड
देखा क्या! ये सांप रेंगता नहीं, कूदता है! कंगारू स्नेक ने किसान को किया हैरान
दिग्विजय सिंह की जुबान फिसली: बोले, दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की