पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 245 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए।
प्रियांश ने पहले 19 गेंदों में अर्धशतक और फिर 39 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के आगे चेन्नई के गेंदबाज बेबस दिखे।
खासतौर से सीएसके के घातक गेंदबाज मथीशा पथिराना, जिन्हें धोनी अपना बेटा मानते हैं, उनकी प्रियांश ने जमकर पिटाई की। प्रियांश ने पथिराना के ओवर में छक्कों की झड़ी लगा दी। धोनी विकेट के पीछे से चुपचाप देखने के अलावा कुछ नहीं कर सके।
प्रियांश आर्या और मथीशा पथिराना का आमना-सामना पारी के 13वें ओवर में हुआ। उस समय प्रियांश 35 गेंद में 80 रन बनाकर खेल रहे थे।
शशांक सिंह ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर उन्हें स्ट्राइक दी। इसके बाद प्रियांश ने लो फुलटॉस पर डीप बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में छक्का मारा। अगली गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा।
दो छक्के खाने के बाद पथिराना ने शॉर्ट गेंद से प्रियांश को डराने की कोशिश की, लेकिन इस पर भी उन्होंने छक्का लगा दिया।
इस तरह प्रियांश ने लगातार 3 छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश ने चौका लगाया और अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी पूरी की। उन्होंने आखिरी गेंद डॉट खेली।
प्रियांश ने पथिराना के खिलाफ 5 गेंदों में 22 रन ठोके, और धोनी बस देखते रह गए। प्रियांश ने अपनी पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाए।
प्रियांश इस सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सेंचुरी जमाई थी।
हालांकि, मथीशा पथिराना के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा। वह काफी महंगे साबित हुए। प्रियांश आर्या ही नहीं, पंजाब के दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनकी पिटाई की। पथिराना ने अपने 4 ओवर में 52 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।
A star is well and truly born! 🌟#TATAIPL unearths a new gem as #PriyanshArya smashes the 2nd fastest century by an Indian in the league! ❤🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2025
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/tDvWovyffE#IPLonJioStar 👉 #PBKSvCSK | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi &… pic.twitter.com/tf4Wnoo40j
PoK खाली करना ही PAK के पास आखिरी विकल्प: भारत का करारा जवाब
टैरिफ युद्ध के बीच चीन का खुलासा: क्या Gucci, Dior जैसे ब्रांड्स का सच सामने आ गया?
KKR के बल्लेबाजों की खुली बेईमानी! BCCI की पकड़ में, मिली कड़ी सजा
राहुल के इशारे ने पलटा खेल, DRS से बल्लेबाज बचा आउट!
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों में पर्पल कैप की रोमांचक जंग!
आधे से ज्यादा भारत बारिश की चपेट में, 72 घंटों का अलर्ट जारी
पंजाब की जीत पर झूमी प्रीति जिंटा, चहल से लिपटते ही गर्लफ्रेंड ने कह दी बड़ी बात!
सुपर ओवर में दिल्ली की धाक, ट्रिस्टन के छक्के से राजस्थान चित!
अलीगढ़: सास बोली - मैं दामाद के साथ ही रहूंगी, पुलिस हैरान!
नीमच में देशभक्ति का ज्वार: अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद अब सिमटा सिर्फ चार जिलों में