ऊना, हिमाचल प्रदेश: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माँ चिंतपूर्णी मंदिर में ईसाई धर्म के प्रचार का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में ईसाईयत से संबंधित गतिविधियां हो रही हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं कांग्रेस सरकार के संरक्षण में इस पौराणिक स्थल को चर्च में न बदल दिया जाए।
मामला 26 मार्च 2025 को सामने आया, जब मंदिर में लगी एलईडी स्क्रीन पर अचानक ईसा मसीह की तस्वीरें चलने लगीं। इस क्लिप में ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। श्रद्धालुओं ने इसे अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
भाजपा नेता एडवोकेट अभिषेक पाधा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि एलईडी स्क्रीन पर ईसा मसीह के साथ मरियम की भी फोटो दिखाई गई थी। यह स्क्रीन श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई है, जिस पर भीड़ होने पर लोग माँ चिंतपूर्णी की आरती देखते हैं।
शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के पुस्तकालय में ईसाईयत के प्रचार वाली किताबें पाई गई हैं। एक युवक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रचार करना है तो अपने घर में करें, मंदिरों में क्यों?
पुस्तकालय में मिली किताबों में से एक का नाम स्तुति में विजय है, जिसके फ्रंट पेज पर ईसा मसीह के आगे लोग सिर झुकाए दिख रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के हिंदुवादी नेताओं ने राज्यपाल से शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि ऊना जिला राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृह जनपद है, इसलिए राज्य सरकार से कार्रवाई की उम्मीद करना व्यर्थ है।
अभिषेक पाधा ने कांग्रेस सरकार पर ऐसे मामलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। मंदिर के ऑफिसर अजय सिंह ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मामले में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक पक्ष आने पर खबर में अपडेट किया जाएगा।
2 हफ्ते पहले चली मरियम की वीडियो, अब लाइब्रेरी में ईसा मसीह की किताबें.
— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) April 8, 2025
बात चर्च की नहीं बल्कि पवित्र धाम माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर की... संसार भर के हिंदुओं की हिमाचल में मौजूद धर्मस्थली.
वही हिमाचल, जिसकी बागडोर है कांग्रेस के हाथ में#HimachalPradesh@SukhuSukhvinder pic.twitter.com/Mb99pdh8kn
सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश से हाथ जोड़कर मांगी माफी! अखिलेश के ट्वीट ने लूट ली महफिल
एयरपोर्ट पर धोनी का दिल जीतने वाला अंदाज: व्हीलचेयर पर बैठी महिला फैन के साथ ली सेल्फी!
KKR की हार पर फूटा कप्तान का गुस्सा, रहाणे-अय्यर की चैट हुई लीक !
पंजाब किंग्स की जीत के बाद, क्यों वायरल हुआ प्रीति जिंटा का 90 के दशक का Liril ऐड?
आसमान से इंटरनेट: Starlink भारत में कब शुरू होगा, कितनी होगी स्पीड और कीमत?
PSL में फिर सवाल: उस्मान तारिक का संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन, पर बॉलिंग जारी!
मौत का LIVE: फैक्ट्री गेट पर युवक गिरा, मची सनसनी
UPSC की तैयारी में 100 से ज़्यादा पेन: मेहनत की दास्तां वायरल
मिचेल स्टार्क का तूफानी प्रदर्शन: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
ट्रंप के टैरिफ के बीच चीन का बड़ा ऐलान: समझौते के लिए रखी शर्तें