दिल्ली की सड़कों पर कल एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। अवसर था दिल्लीवासियों के लिए एक बड़े तोहफे का - आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत।
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत तय कार्यक्रम के अनुसार हो गई। दिल्ली के लिए यह मौका 6 साल 6 महीने और लगभग 13 दिन बाद आया है, जिससे अब यहां की जनता को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना की शुरुआत के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट एक ही कार में सफर करती हुई दिखाई दी।
शनिवार को दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट एक कार में सवार होकर गई। कार को खुद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा चला रहे थे और उनके बगल वाली सीट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बैठी थीं। पिछली सीट पर प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और अन्य मंत्री बैठे हुए थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया, जिसमें सारे मंत्री विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं।
रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, आज मैं और मेरी कैबिनेट के साथी, एक साथ, एक ही गाड़ी में, आयुष्मान भारत योजना के दिल्ली में क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौते के लिए गए। यह एक सुखद अनुभव रहा!
दिल्लीवासियों को अब आयुष्मान का लाभ मिलेगा।
दिल्ली में पहले आम आदमी पार्टी की सरकार होने पर केंद्र की इस योजना को लागू नहीं किया गया था। हालांकि हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हार मिली और 27 साल बाद बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला।
अपने शुरुआती फैसले में बीजेपी सरकार ने आयुष्मान योजना को लागू करने का वादा पूरा किया।
लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए दिल्ली की सीएम गुप्ता कहती हैं कि आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू हो गई है और दिल्ली के लोगों को आखिरकार वह मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की कि दिल्ली में लाभार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। उन्होंने लोगों से कहा कि पिछली सरकार ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।
दिल्ली के मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे को ठीक करने की जरूरत है और सरकार यही कर रही है।
*आज मैं और मेरी कैबिनेट के साथी, एक साथ, एक ही गाड़ी में, आयुष्मान भारत योजना के दिल्ली में क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौते के लिए गए।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 5, 2025
ये एक सुखद अनुभव रहा! 😊#ViksitDelhi pic.twitter.com/gBEkdgI14G
हाय रे गर्मी! तापमान 46 डिग्री के करीब, धूल भरी आंधी और पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
IPL 2025: लखनऊ के लिए खुशखबरी, 156.7 Km/h की रफ्तार वाले स्टार की वापसी!
पाकिस्तान में कुदरत का कहर! इस्लामाबाद में ओलावृष्टि से तबाही, वाहन क्षतिग्रस्त, बिजली गुल
इजरायली सेना का गाजा को लेकर बड़ा ऐलान: मोराग कॉरिडोर का विस्तार, एक तिहाई हिस्सा नियंत्रण में
क्रिकेटर जितेश शर्मा का चौंकाने वाला बयान: टीम इंडिया से नहीं, RCB से मिली पहचान
दूल्हे ने जबरदस्ती खिलाया लड्डू, दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, स्टेज बना अखाड़ा!
अमेरिका का चीन पर करारा प्रहार: 245% टैरिफ, ड्रैगन की मुश्किल बढ़ी!
ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान: सहयोग और नवाचार पर ज़ोर
अमेरिका से तकरार के बीच चीन ने 85 हजार भारतीयों को दिया वीजा, कहा - दोस्तों स्वागत है...
आईपीएल 2025: दिल्ली में आज होगा बल्लेबाजों का कत्लेआम, वापसी कर रहा तूफानी गेंदबाज!