आजकल लोगों में रील बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बहुत से लोग अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर रील बनाते हैं। रील बनाना गलत नहीं है। कई लोग रील्स के जरिए प्रसिद्ध हुए हैं, लेकिन यह तभी तक ठीक है जब तक यह जान को खतरे में न डाले। आजकल कई लोग सिर्फ रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक लड़का अपने फोन में रिकॉर्डिंग शुरू करता है और फिर ट्रेन की पटरी के बीच में लेट जाता है। वीडियो में, एक ट्रेन सामने से आती हुई दिखती है, और लड़का ट्रैक पर ही लेटा रहता है।
कुछ ही देर में ट्रेन लड़के के ऊपर से गुजर जाती है, और वह ट्रेन के नीचे पटरी के बीच में लेटा रहता है। ट्रेन गुजर जाने के बाद वह उठ जाता है। इस तरह उसने अपनी जान खतरे में डालकर रील बनाई।
ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, रील की आदत ने अब लिमिट क्रॉस कर दी है।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काश पहले जैसा खुला बाथरूम अभी भी होता। दूसरे यूजर ने लिखा- नेक्स्ट लेवल रील। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह एडिटेड है।
Reel addiction has now crossed every limit 🥲
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) April 7, 2025
pic.twitter.com/JankpW0RQG
धूल भरी आंधी: खाड़ी देशों में जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में कैद हुए नागरिक
अनफिट चहल ने पलटा मैच! कोच पोंटिंग का खुलासा, कप्तान अय्यर की चेतावनी
शाहीन अफरीदी का कहर, वॉर्नर दूसरी ही गेंद पर ढेर!
जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश!
आंखों के सामने मां बही नदी में, रील बनाने के चक्कर में हादसा!
मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता का बड़ा बयान: आपको शक्ति देने के लिए हम खून तक दे सकते हैं
सुपर ओवर में दिल्ली की धाक, ट्रिस्टन के छक्के से राजस्थान चित!
योगी खुद अंडा हैं : अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया तीखा वार
IPL 2025: चहल की जीत पर प्रीति जिंटा का प्यार, गर्लफ्रेंड महविश ने जताया अचरज!
मुश्किल में पति रॉबर्ट, प्रियंका बनीं सहारा, ईडी दफ्तर में साथ, वाड्रा बोले- मुझे निशाना बनाया जा रहा है