चीन में रोबोट का जलवा! IShowSpeed के साथ डांस और बैकफ्लिप देख उड़ गए होश
News Image

डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जिन्हें IShowSpeed के नाम से जाना जाता है, इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। 24 मार्च को शुरू हुई उनकी इस यात्रा में वे शंघाई, बीजिंग और चोंगकिंग जैसे शहरों को घूम रहे हैं, वहां के व्यंजन चख रहे हैं और स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं।

इस यात्रा के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें IShowSpeed चीन के सबसे उन्नत ह्यूमन रोबोट से मिलते हैं और उसका डांस देखकर हैरान रह जाते हैं। वीडियो में IShowSpeed रोबोट के साथ बातचीत करते, डांस करते और उसे बैकफ्लिप करते हुए देख सकते हैं।

एक अन्य वायरल वीडियो में, IShowSpeed को एक कार्यक्रम में रोबोट से मिलवाया जाता है जहां वह डांस कर रहा होता है, लेकिन अचानक गिर जाता है और घायल हो जाता है। यह देखकर IShowSpeed घबरा जाते हैं और पूछते हैं कि क्या वह ठीक है।

सोशल मीडिया पर IShowSpeed और रोबोट के बीच की बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग रोबोट की एडवांस क्षमताओं को देखकर भी आश्चर्यचकित हैं।

एक यूजर ने लिखा, वाह, स्पीड ने चीन के पास जो कुछ भी है, उसे शानदार तरीके से लोगों को दिखाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, चीन के एडवांस रोबोट प्रभावशाली हैं, इन्हें देखकर लग रहा है कि टेक्नोलॉजी काफी आगे चली गई है।

बता दें, IShowSpeed एक फेमस अमेरिकी YouTuber और गेमर हैं जो अपने मनोरंजन और नाटकीय प्रतिक्रियाओं के लिए जाने जाते हैं। YouTube पर उनके 38 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने 2016 में अपना YouTube चैनल बनाया था और व्लॉग और रिएक्शन वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल की।

IShowSpeed के कंटेंट में उन्हें वीडियो गेम खेलते, वायरल चीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए और विभिन्न विषयों पर बात करते हुए देखा जा सकता है। अपने बेबाक अंदाज के कारण वे कभी-कभी विवादों में भी घिर जाते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अगर भारत से जंग छिड़ी तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा : पाकिस्तानी सांसद का वायरल बयान, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

Story 1

चारों तरफ सांप ही सांप, आंटी ने बेखौफ पकड़ा और नहलाया!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद दहशत: बच्चों को लेकर भागती महिलाएं, नया वीडियो सामने

Story 1

विरोध किया तो लूटेंगे तेरी भी आबरू : मुस्लिम लोगों से मारपीट का विरोध करने वाली शैला नेगी को मिली रेप की धमकी

Story 1

पानी में दिखा मगरमच्छ जैसा रहस्यमय जीव! मछलियां भी नहीं डरीं

Story 1

भारत को दोस्त चाहिए, उपदेश नहीं: जयशंकर का दो टूक जवाब

Story 1

अमेरिका में राहुल गांधी से सिख युवक का तीखा सवाल: 1984 की जिम्मेदारी लेंगे या सिर्फ बीजेपी से डराएंगे?

Story 1

मुजफ्फरनगर: हिंदू नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर खौलता तेल डाला

Story 1

आतंकी हमला: आप जो चाहते हैं वही होगा , राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

Story 1

बदला पूरा होने तक नहीं लूंगा कोई... पहलगाम हमले पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का प्रण