दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। AAP के बड़े नेता अब पंजाब की ओर रुख कर रहे हैं, जहाँ भगवंत मान की सरकार है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया है कि भगवंत मान को खुद अरविंद केजरीवाल से खतरा है। उनका कहना है कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सीधी एंट्री हो रही है।
नायब सैनी का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के शीर्ष नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है और सत्येंद्र जैन को सह-प्रभारी। ये दोनों नेता दिल्ली में सरकार चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
पंजाब की राजनीति में अरविंद केजरीवाल की पीछे के दरवाजे से एंट्री हो रही है। दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल और सिसोदिया जैसे बड़े नेता लगातार पंजाब में घूम रहे हैं।
ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें पंजाब के अधिकारी और मंत्री भगवंत मान से ज्यादा केजरीवाल को महत्व देते हुए दिख रहे हैं। लंबे काफिलों के साथ केजरीवाल पंजाब में घूमते नजर आ रहे हैं।
लुधियाना पश्चिमी सीट के विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को AAP ने टिकट दिया, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि केजरीवाल शायद पंजाब के जरिए राज्यसभा में जाने का रास्ता बना रहे हैं।
पहले भी चर्चा थी कि केजरीवाल पंजाब की राजनीति में दखल दे रहे हैं और मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
हालांकि अभी ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन इन सभी घटनाओं से स्पष्ट है कि पंजाब में भगवंत मान के लिए खतरा कहीं ना कहीं दिखाई पड़ता है।
*भगवंत मान नै खुद केजरीवाल तै खतरा होरया! pic.twitter.com/ASvqPlKzQk
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) April 5, 2025
क्रिकेटर जितेश शर्मा का चौंकाने वाला बयान: टीम इंडिया से नहीं, RCB से मिली पहचान
दिल खोलकर दान करते हैं ये 5 भारतीय यूट्यूबर!
103 साल से मेला लगने वाले मैदान पर खेला जाएगा 2028 का क्रिकेट, हॉलीवुड से नज़दीकी
प्रभास ने बढ़ाई सलमान और आमिर की टेंशन, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर!
नीमच में अमित शाह: CRPF के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, राइजिंग-डे परेड की सलामी
गंगा में डूबी युवती, रील बनाने के चक्कर में फिसला पैर, चीख-पुकार मची
UPSC की तैयारी में 100 से ज़्यादा पेन: मेहनत की दास्तां वायरल
एयरपोर्ट पर धोनी का दिल जीतने वाला अंदाज: व्हीलचेयर पर बैठी महिला फैन के साथ ली सेल्फी!
आईपीएल में फ्रेंचाइजियों के बीच हिंसक झड़प! जिंदल पर फेंका गया बम
अलीगढ़: सास बोली - मैं दामाद के साथ ही रहूंगी, पुलिस हैरान!