राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा पर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने करारा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल ने सिर्फ गेस्ट एंट्री मारी और वे तुरंत निकल गए।
शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है, और वह राहुल गांधी को स्वीकार नहीं करेगी। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
कांग्रेस इस चुनाव को लेकर सक्रिय है। हाल ही में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने बेगूसराय जिले में पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में भाग लिया।
शांभवी चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोई पदयात्रा नहीं निकाली, बल्कि एक मेहमान की तरह आए और चले गए।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अतिथि देवो भव की संस्कृति है, और राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि वह बिहार के लिए एक अतिथि थे और हमेशा अतिथि ही रहेंगे।
सांसद चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा शुरू होते ही खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि जिस विषय पर वे पदयात्रा करने आए थे, वह भी हास्यास्पद है। कांग्रेस पार्टी और आरजेडी ने मिलकर बिहार में पलायन की नींव रखी। उनके शासन में, लोग बिहार छोड़कर जाने को मजबूर हो गए।
शांभवी चौधरी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार में पलायन की जड़ें बोईं, वही पलायन रोकने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता और खासकर युवा, राहुल गांधी को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद करारा जवाब देंगे। उनका बिहार आना असफल होगा।
राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पर, सांसद शांभवी ने कहा कि वे बार-बार संविधान के खतरे में होने का भ्रम फैलाना चाहते हैं। क्या संविधान खतरे में है? कहीं भी कुछ भी असंवैधानिक नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार आते हैं और 5 मिनट में चले जाते हैं, जो दर्शाता है कि न तो वे बिहार के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और न ही बिहारियों को लेकर। विपक्ष की सरकार ने हमेशा बिहारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है और कभी भी बिहारियों के सपनों को प्राथमिकता नहीं दी गई।
यह बयान राहुल गांधी के बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व को मजबूत करने के प्रयासों के बीच आया है।
*#WATCH पटना: राहुल गांधी की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जी को पता होना चाहिए कि वो बिहार के लिए अतिथि ही थे और हमेशा अतिथि ही रहेंगे। बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है...जो पद यात्रा उनकी लंबी चलनी चाहिए थी, वो शुरू होते… pic.twitter.com/nj054T6Gdp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
लातों के भूत बातों से नहीं मानते पर बवाल: योगी के बयान पर मजीद मेमन का पलटवार
अब चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, भारत में पहली बार ट्रेन में लगी ATM मशीन!
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी! इस मैदान पर होगा महामुकाबला, कौन होगा कप्तान?
बिहार का मुख्यमंत्री कौन? सर्वे ने चौंकाया, तेजस्वी यादव सबसे आगे!
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बादल गरजेंगे, 7 जिलों में बिजली और ओले गिरने का खतरा!
क्या अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद अब बुआ के घर में रहेंगे?
हम हिन्दुओं से एकदम अलग, कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान : आर्मी चीफ असीम मुनीर का विवादास्पद बयान
जल जगर दिखावा साबित: तालाब भरने के लिए छोड़ा पानी, खेतों में बर्बाद!
पाकिस्तान सुपर लीग में IPL से ज़्यादा पैसा? सच्चाई जान दंग रह जाएंगे!
सीनियर नेता बने घूम रहे, बूथ तक नहीं जितवा पाते : राहुल गांधी का तीखा सवाल