दतिया राजपरिवार में विवाद गहरा गया है, जहां रामनवमी पर एक समारोह आयोजित कर परिवार के दामाद, राहुल देव सिंह ने खुद को 14वां राजा घोषित कर दिया। उन्होंने अपना नाम बदलकर दतिया रियासतकाल के अंतिम राजा, गोविंद सिंह जूदेव के नाम पर गोविंद सिंह जूदेव रख लिया। इस घटना के बाद राजपरिवार और क्षत्रिय समाज ने इस समारोह को फर्जी बताया और इसका विरोध किया।
क्षत्रिय समाज ने राहुल देव सिंह और उनकी पत्नी परिणीता राजे को समाज से बाहर कर दिया है।
दतिया राजपरिवार के अंतिम शासक महाराजा गोविंद सिंह जूदेव थे, जिनका निधन 1951 में हुआ। उनके दो पुत्र, बलभद्र सिंह और जसवंत सिंह थे। बलभद्र सिंह के बाद महाराजा किशन सिंह बने। उनके निधन के बाद राजेंद्र सिंह को महाराज की पदवी मिली। 30 अप्रैल 2020 को उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुणादित्य देव को 14वां राजा घोषित किया गया था।
क्षत्रिय समाज का कहना है कि वर्तमान राजा अरुणादित्य देव के होते हुए, जसवंत सिंह के परिवार के दामाद का राज्याभिषेक परंपरा के विरुद्ध है।
विरोध पर राहुल देव सिंह का कहना है कि उनकी इस कदम से असहमत होने वालों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन उन्होंने अपनी वंश परंपरा का पालन किया है। समाज से बहिष्कृत करने की बात को वो नजरअंदाज करते हैं।
राहुल देव सिंह ने अपने राज्याभिषेक का आधार अपनी दादी सास पद्माकुमारी की वसीयत को बताया था। हालांकि, राजपरिवार के संरक्षक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और वर्तमान महाराज अरुणादित्य देव ने इस दावे को गलत बताया है। घनश्याम सिंह ने वसीयत को कूटरचित होने तक का दावा किया है। उनका कहना है कि पहले भी जमीन विवाद के दौरान वसीयत सामने आई थी, लेकिन उसमें दामाद के राज्याभिषेक का कोई उल्लेख नहीं था।
दतिया में महाराजा वीर सिंह देव बुंदेला द्वारा 1614 के आसपास निर्मित सात मंजिला महल बुंदेला वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हाल ही में इसे बुंदेलों के महल-किले के हिस्से के रूप में विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
*Datia Palace: Built around 1614 by Maharaja Vir Singh Deo Bundela, this seven-storey palace exemplifies Bundela architecture. Recently, it was added to the tentative list of World Heritage Sites as part of The Palace-Fortresses of the Bundelas . (1/2)#BharatFromMyLens pic.twitter.com/8ftvhBxQqa
— Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) April 1, 2025
गद्दे में छिपे अखिलेश के करीबी नेता, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा!
गर्लफ्रेंड का फोन बिजी, आशिक ने काट दी पूरे गांव की बिजली
भारत ने अफ़गानिस्तान के भूकंप पीड़ितों के लिए खोला दिल, भेजी 21 टन राहत सामग्री
बाढ़ से त्रस्त पर हताश नहीं पंजाब: जो बोले सो निहाल की शक्ति
वॉलीबॉल चैंपियन! यह कुत्ता कर रहा ऐसे खेल, देखकर नहीं होगा आंखों पर विश्वास
OMG! विदेशी पर्यटक से रिश्वत लेते पकड़े गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी, DCP ने लिया एक्शन
PM मोदी पर नेहा सिंह राठौर का तंज: गिरेबान झांकिए, दूसरों की मां को जर्सी गाय कहने पर कहां थे आंसू?
पंजाब में बाढ़ का दर्द: डूबते कुत्ते को मिला तिनके का सहारा, गाय की बेबसी ने रुलाया!
यमुना का कहर: निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर डूबे, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, किसान बेहाल, राज्य आपदा प्रभावित घोषित