पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में आयोजित समारोह में उन्हें की ऑफ ऑनर प्रदान की गई।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा, नमस्कार! मैडम राष्ट्रपति। लिस्बन में आपका स्वागत है। उन्होंने की ऑफ ऑनर प्रदान किए जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू को लिस्बन का मानद नागरिक घोषित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन बोम डिया के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं और हमारे दैनिक जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ चुके हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों में स्वाभाविक भागीदार बनाती है। हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र, एक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पुर्तगाल यूरोपीय संघ के साथ-साथ लुसोफोन देशों के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में भारत का एक मूल्यवान भागीदार रहा है, जहाँ पुर्तगाली आधिकारिक भाषा है।
उन्होंने कहा कि पुर्तगाल में भारतीय कला, संस्कृति, भोजन, योग और आयुर्वेद की व्यापक लोकप्रियता इस मजबूत सांस्कृतिक संबंध का प्रमाण है।
भारतीय प्रवासियों को हमारे संबंधों की आधारशिला बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे पुर्तगाल के समाज और अर्थव्यवस्था में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।
मेयर ने जी-20 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनिषदों से वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत का हवाला दिया और कहा कि यह वाक्य सब कुछ कह देता है। हमें सामाजिक विभाजन, हम बनाम वे, को खारिज करना चाहिए।
पुर्तगाल में भारतीय समुदाय की संख्या करीब 1,25,000 है, जिसमें 35,000 से अधिक भारतीय नागरिक और 90,000 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश की जड़ें गुजरात और गोवा में हैं। पुर्तगाल की आबादी करीब एक करोड़ है।
#WATCH | Portugal | President Droupadi Murmu was presented with the Key of Honour of Lisbon City at a special ceremony hosted by the Mayor of Lisbon at the historic Câmara Municipal de Lisboa (City Hall)
— ANI (@ANI) April 7, 2025
The ceremony was attended by several eminent citizens of Lisbon,… pic.twitter.com/EEENvGOyIw
सत्ता के लिए मुस्लिमों की बलि चढ़ा देंगे नायडू-नीतीश: ममता बनर्जी
IPL 2025: नरेन का बल्ला अमान्य, अंपायर ने नहीं दी खेलने की अनुमति!
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस खुद जिम्मेदार, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा बयान
अब चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, भारत में पहली बार ट्रेन में लगी ATM मशीन!
फास्टैग विवाद: महिला ने टोल कर्मी को 4 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, गला दबाया, सिर टेबल पर पटका!
शादी से इनकार पर प्रेमिका ने तोड़े हाथ-पैर, 13 जगह फ्रैक्चर, सोचने पर मजबूर कर देगा मामला!
आ रहा है 7000mAh बैटरी वाला धाकड़ स्मार्टफोन, एक चार्ज में दो दिन!
दिल खोलकर दान करते हैं ये 5 भारतीय यूट्यूबर!
IPL 2025: चहल की फिरकी से पलटा मैच, प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार!
आशिक़ी का खेल पड़ा महंगा: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, छत से आई चप्पल!