गुजरात टाइटंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को खेले जा रहे मैच के दौरान बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार फील्डर ग्लेन फिलिप्स चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
यह घटना हैदराबाद की पारी के दौरान हुई। प्रसिद्ध कृष्णा पारी का छठा ओवर डाल रहे थे।
गेंद ईशान किशन ने हल्के हाथ से खेली, जोकि पॉइंट और गली के बीच में गई। पॉइंट पर खड़े फिलिप्स गेंद को उठाने के लिए दौड़े और थ्रो करने की कोशिश में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।
खिंचाव के कारण फिलिप्स मैदान पर ही लेट गए। टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उनका मुआयना किया। कुछ देर देखने के बाद फिलिप्स को मैदान से बाहर ले जाया गया।
फिलिप्स अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं और उनकी फील्डिंग से टीम को काफी फायदा होता है। वह रन बचाने और विकेट निकालने में मदद करते हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।
🚨 Injury for Glenn Phillips! 😦
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2025
The GT batter s fielding effort might have pulled his groin!
Watch LIVE action ➡ https://t.co/meyJbjwpV0#IPLonJioStar 👉 #SRHvGT | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/kChy6hl8AF
परिवार, नौकरी, बच्चे... फिर भी मौत को गले लगाया?
दलित नेता के मंदिर जाने पर गंगाजल छिड़कने वाले भाजपा के पूर्व विधायक निलंबित
ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कैबिनेट फैसलों की जांच कोर्ट का काम नहीं
बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला, पंजाब से दिल्ली तक फैली दहशत, खौफनाक वीडियो सामने आया
मेरठ: CCSU में छात्रों से बदसलूकी, पुलिसकर्मी का अमानवीय चेहरा कैमरे में कैद!
प्रचंड गर्मी से राहत: राजस्थान में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
विज्ञान का चमत्कार: 12,000 साल पहले विलुप्त भयानक भेड़िया पुनर्जीवित!
यूएई-भारत दोस्ती को नई उड़ान: पीएम मोदी से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान
चपरासी बना प्रोफेसर! यूनिवर्सिटी की कॉपियां जांची, कमाए 5000 रुपये
6 छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्या का तूफानी शतक, युसूफ पठान का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा!