दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद भी यमुना नदी की सफाई में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। चुनाव से पहले बीजेपी ने यमुना की सफाई को एक बड़ा मुद्दा बनाया था और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अब सरकार बने दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन नदी की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। नदी में जगह-जगह गंदगी और झाग दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यमुना नदी झाग से भरी हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली और नई दिल्ली के आसपास बहने वाली यमुना नदी में हर तरफ झाग ही झाग नजर आ रहा है।
यमुना नदी में अक्सर झाग देखे जाने का मुख्य कारण औद्योगिक और घरेलू कचरे का बिना शोधन किए ही नदी में मिलना है। इससे पानी में अमोनिया और फॉस्फेट की मात्रा बढ़ जाती है, जो झाग बनने का कारण बनते हैं।
दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई एक बड़ा मुद्दा था। बीजेपी नेताओं ने जोर-शोर से दावा किया था कि आप सरकार के कारण यमुना नदी प्रदूषित हो रही है। लेकिन, सरकार बदलने के बाद भी यमुना के हालात में कोई सुधार नहीं आया है।
सुनने ने आया था कि यमुना की सफ़ाई युद्ध स्तर पर की जा रही है. बड़ी बड़ी मशीनें लगा साफ़ सफ़ाई चल रही थी लेकिन ये क्या है ? इतना भी साफ़ नहीं करना था कि यमुना ख़ुद चीख चीख कर अपनी सफ़ाई की गवाही देने लगे., pic.twitter.com/AOfoCGkJ9Y
— Priya singh (@priyarajputlive) April 6, 2025
RCB की जीत पर कोहली का दहाड़ना, हार्दिक की निराशा - वीडियो वायरल
क्रिकेट पिच से सियासी मैदान में केदार जाधव, भाजपा में शामिल
आधी रात को हाफ पैंट में थाने पहुंचे तेजप्रताप यादव, अधिकारियों में मची खलबली!
वक्फ बिल पर ओवैसी का भड़काऊ बयान: सड़क पर आकर जान दे दूंगा, पर अल्लाह की संपत्ति छिनते नहीं देख सकता
जयपुर में हिट एंड रन: कौन है उस्मान खान, जिसने मचाई तबाही?
काव्या मारन का फूटा गुस्सा: जिसपर था भरोसा, वही दे रहा धोखा !
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका: 27 साल की उम्र में खिलाड़ी का संन्यास, सदमे में क्रिकेट जगत
तृणमूल कांग्रेस में कलह: दो सांसदों में तीखी नोंक-झोंक, बीजेपी ने साझा की व्हाट्सएप चैट
IPL 2025: RCB से हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा, बताई हार की वजह!
PBKS बनाम CSK: ये 11 खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल, कप्तान चुनते वक्त रखें ध्यान!