प्रयागराज: प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र के सिकंदरा गांव में रामनवमी के दिन एक विवादित घटना सामने आई।
महाराजा सुहेलदेव संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा स्थित एक दरगाह पर भगवा झंडा फहराया और नारे लगाए। लगभग 20 से अधिक युवक बाइक रैली निकालकर दरगाह पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दीवार के सहारे दरगाह की छत पर चढ़े और वहां भगवा झंडा फहराया, जिस पर ॐ लिखा हुआ था।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व मनेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जिन्होंने खुद को भाजपा और संघ से जुड़ा हुआ बताया। वे पहले एक छात्र नेता और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सिकंदरा में बनी यह मजार अवैध रूप से बनाई गई है। उनका कहना है कि यह स्थान पहले एक प्राचीन हिंदू मंदिर स्थल था।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार यहां पहले शिवकंद्रा वाले महादेव, सती और बड़े पुरुख का मंदिर था, जिसे हटाकर मजार बनाई गई।
संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस मजार को हटाकर पुनः हिंदू मंदिर की स्थापना की जाए और इस क्षेत्र को धार्मिक आस्था के अनुरूप विकसित किया जाए।
प्रशासन के अनुसार, 24 मार्च को विवाद को देखते हुए दरगाह पर ताला लगा दिया गया था और मई में लगने वाले सालाना मेले पर भी रोक लगा दी गई थी।
हालांकि बाद में दरगाह प्रबंधन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें बताया गया कि ताला सिर्फ मरम्मत कार्य के चलते लगाया गया था और प्रवेश पर कोई स्थायी रोक नहीं है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी वहां से जा चुके थे। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
यूपी के प्रयागराज में दरगाह पर चढ़कर भगवा झंडे लहराए गए. ये दरगाह गाजी मियां की है. pic.twitter.com/PMikztJYOV
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 6, 2025
जयपुर हिट एंड रन: आरोपी उस्मान का कांग्रेस कनेक्शन उजागर, शहर में उबाल
आधी रात को हाफ पैंट में थाने पहुंचे तेजप्रताप यादव, अधिकारियों में मची खलबली!
प्रियांश आर्या का तूफान: पहली गेंद पर छक्का, 39 गेंदों में IPL 2025 का सबसे तेज शतक
एक दिन में 1057 पुरुषों के साथ संबंध: व्हील चेयर की ज़रूरत पड़ी, कंटेंट क्रिएटर का दावा!
बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल पर बवाल, गाड़ियों में आगजनी, हिंसक झड़प
वक्फ बिल: काली पट्टी बांधने पर 300 लोगों को नोटिस, 2-2 लाख का बॉन्ड
वायरल वीडियो: इसकी ऐसी-तैसी ! बाइक सवार से मां-बेटी ने मचाया उत्पात
ये मैं तय नहीं कर रहा... धोनी ने आईपीएल संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, प्रशंसकों में जगी उम्मीद!
शादी में नई रस्म? दूल्हे ने किया बारूद से धमाका, वायरल वीडियो देख लोग हैरान!
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की दहाड़: KKR, CSK, MI, सब धराशायी!