पत्नी राधिका ने की तारीफ, सुन-सुन मुस्कुराते रहे अनंत अंबानी
News Image

अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज राम नवमी के पावन अवसर पर पूरी हो गई। द्वारकाधीश मंदिर पहुंचने पर अनंत अंबानी ने दर्शन किए।

अनंत की इस उपलब्धि पर उनकी मां, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने भी खुशी जाहिर की। वहीं, राधिका मर्चेंट ने भी अनंत की पदयात्रा पूरी होने पर खुशी जताई।

राधिका ने कहा कि अनंत बहुत दिनों से द्वारकाधीश की यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन किसी ना किसी वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा था। अब उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है।

अनंत अंबानी की पदयात्रा पूरी होने पर राधिका मर्चेंट ने कहा, आज अनंत का 30वां जन्मदिन है और अनंत की इच्छा थी कि हमारी शादी के बाद वो हमारे घर जामनगर से द्वारकाधीश की पदयात्रा करें। बहुत साल से उनकी ये इच्छा थी, लेकिन अब जाकर उन्होंने ये कर दिखाया। मुझे बहुत गर्व है उन पर कि आज यहां उनका जन्मदिन मना रहे हैं। जो भी लोग उनको घर से ये आशीर्वाद देते रहे कि उनकी पदयात्रा पूरी हो, मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

राधिका जब द्वारकाधीश तक के लिए अनंत की पदयात्रा पूरी होने पर खुशी जाहिर कर रही थीं, उनकी तारीफ कर रही थीं, तब अनंत भी पीछे खड़े-खड़े मुस्कुराते दिखे।

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी। कुछ राधिका की बातों पर अनंत का रिएक्शन देखकर खुश नजर आए। इस दौरान नीता अंबानी भी अनंत और राधिका के साथ नजर आईं।

अनंत अंबानी ने अपनी पदयात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, जय द्वारकाधीश। मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज दसवां दिन है और मेरी पदयात्रा भी पूरी हुई। मैंने द्वारिकाधीश के दर्शन किए और इसी के साथ मेरी पदयात्रा पूरी हुई। आप सबको श्री द्वारकाधीश आशीर्वाद दें। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी पत्नी और मां आज मेरे साथ शामिल हुईं। जब मैंने अपने पिता को इस यात्रा के बारे में बताया तो उन्होंने भी मुझे बहुत हिम्मत दी।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब चर्चे हुए थे। अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड ही नहीं, विदेश से भी कई सितारों ने शिरकत की थी, जिसके चलते विदेशों में भी इस शाही शादी के खूब चर्चे रहे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिलासपुर एक्सप्रेस में धमाकों के साथ आग, यात्रियों में दहशत

Story 1

संभल जामा मस्जिद के सामने जय श्री राम के नारे, रामनवमी पर अभूतपूर्व जुलूस

Story 1

जय श्री राम से गुंजा जम्मू-कश्मीर सदन, वक्फ बिल पर बवाल

Story 1

बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला! भाजपा सांसद का ममता सरकार पर आरोप

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा: 25 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला दौरा

Story 1

हरिद्वार केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूर फंसे!

Story 1

धोनी की ड्रीम टीम: विराट-रोहित नहीं, सिर्फ ये तीन खिलाड़ी! क्यों? खुद बताया!

Story 1

चाक़ू मार दूंगा! योगी की पुलिस को धमकी, फिर हुआ ऐसा इलाज

Story 1

पहले पैग, फिर अंडा: दिल्ली मेट्रो में युवक की हरकत से मचा हड़कंप, DMRC पर उठे सवाल

Story 1

हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों से दहशत, जानिए कैसे बचाएं किसी की जान!