एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर तेंदुए को हल्के में लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तेंदुए के सिर पर कूद-कूदकर नाच रहा है, मानो उसे कोई डर ही न हो।
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे prey नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से अपलोड किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर तेंदुए को लगातार परेशान कर रहा है। वह खूंखार शिकारी के सिर पर नाच रहा है और उसे तंग कर रहा है। तेंदुआ भी परेशान दिखाई दे रहा है, लेकिन पीछे नहीं हट रहा है। एक पल तो ऐसा आता है जब तेंदुआ बंदर को दबोच लेता है, लेकिन बंदर किसी तरह उसके हाथ से छूट जाता है।
वीडियो के अंत में तेंदुए की जिद आखिरकार जीत जाती है। वह बंदर को पकड़ लेता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि बंदर डरने की बजाय तेंदुए को दोस्त समझकर उसके साथ खेलने लगता है।
यह वीडियो एक्स पर खूब देखा जा रहा है। बंदर को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि उसे तेंदुए से डर लग रहा है। वीडियो के अंत में शिकारी के साथ शिकार को खेलता हुआ देखना वाकई हैरान करने वाला है। हालांकि, इसके बाद क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
इस मजेदार वीडियो को 2 अप्रैल को एक्स पर अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 1 लाख 51 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
— إفتراس | prey (@iftirass) April 2, 2025
बीच समंदर भारत का बड़ा दिल: पाकिस्तानी नाविक के लिए INS त्रिकंद, हर तरफ हो रही तारीफ
पर्ची छोड़, अब IPL खेलेंगे बाबा बागेश्वर? एक ओवर में लिए 4 विकेट, दिग्गज हैरान!
कोलकाता में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, भाजपा सांसद ने लगाया हिंसा का आरोप
रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखा राम , आरती कर योगी भी हुए मुरीद
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, कन्हैया के साथ पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा
गाजा नरसंहार पर भड़के भारतीय इंजीनियर, बिल गेट्स के सामने किया विरोध
पहले अपना पलायन रोकें, फिर... गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर करारा वार
हैदराबाद की मांद में गुजरात का धाकड़ प्रदर्शन, 7 विकेट से रौंदा!
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूबे
अग्निवीरों के लिए नौकरियों का पिटारा खुला: हरियाणा सरकार का 20% आरक्षण का ऐलान