प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम को रेल मार्ग से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने तमिलनाडु में नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु पहुंचने के दौरान, प्रधानमंत्री को आसमान से ऐतिहासिक रामसेतु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसी दौरान, उन्होंने अयोध्या में हुए रामलला के सूर्य तिलक का भी दर्शन किया। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस अनुभव को साझा किया।
पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए।
ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।
आज सुबह, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!
प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की राजकीय यात्रा पूरी कर भारत के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी।
*आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
राम नवमी जुलूस में TMC नेता कुणाल घोष की भागीदारी: कौन हैं वो?
धार्मिक भेदभाव ने ली जान: मुस्लिम प्रेमी ने हिन्दू प्रेमिका के दुपट्टे से लगाई फांसी
कभी फ्लैट, कभी होटल: सीनियर अधिकारी की महिला कर्मचारियों ने की धुनाई, छेड़छाड़ का आरोप
महिला प्रीमियर लीग चैंपियन कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, बनीं इंग्लैंड टीम की कोच
ट्रम्प का टैरिफ प्लान: खूबसूरत दवा , कड़वे घूंट पीने को रहें तैयार
बेसुध बच्चे को मुंह में दबाए क्लिनिक पहुंची मां, डॉक्टरों ने बचाई जान
हैदराबाद की मांद में गुजरात का धाकड़ प्रदर्शन, 7 विकेट से रौंदा!
हमास का इजरायल पर रॉकेट हमला: नरसंहार का बदला!
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, कन्हैया के साथ पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा
मुंबई में 72 मस्जिदों पर कार्रवाई की तलवार: अवैध लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत दर्ज, मचा हड़कंप!