झांसी में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील को दूसरे वकील के जूनियर ने बुरी तरह पीटा। यह घटना जमानत को लेकर हुए विवाद के चलते हुई, जिससे कोर्ट की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, वकील नितिन शर्मा कोर्ट में जमानत के लिए पैरवी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति आया और खुद को वकील रामकिशोर का जूनियर बताते हुए कहा कि वही जमानत कराएगा। जब वकील शर्मा ने जमानत कराने से मना किया, तो उस व्यक्ति ने हाथापाई शुरू कर दी।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाठी और कुर्सियों का इस्तेमाल कर मारपीट की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जब दूसरे वकील बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। शर्मा वकील ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति वकील नहीं है और बिना रजिस्ट्रेशन के कोर्ट में घूमता है।
घटना के बाद कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। वकीलों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
#JHANSI झांसी में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक वकील को दूसरे वकील के जूनियर ने लाठी-डंडों और लात घूसों से पीटा। इस दौरान लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। इसे किसी ने पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/UVrTNurAXr
— News World India (@NewsNwi) April 5, 2025
300 रन के लिए मत खेलो! अभिषेक के आउट होते ही काव्या मारन का फूटा गुस्सा
जयसूर्या का मैदान पर वो खौफ! PM मोदी ने भी कहा- T20 को तो आपने ही जन्म दिया है
आंटी ने वॉशिंग मशीन से छीले 10 किलो आलू, देखकर दंग रह गए लोग!
IPL 2025: कमिंस को हार से फर्क नहीं पड़ता, लगातार हार के बाद SRH कोच विटोरी का बड़ा बयान
धोनी का दिल्ली के खिलाफ अंतिम मैच? खिलाड़ी नहीं, निभाएंगे ये खास जिम्मेदारी!
संजय झील के जंगल में भीषण आग, दमकल विभाग का राहत कार्य जारी
क्या राहुल गांधी बिहार के युवाओं के साथ पलायन और नौकरी के मुद्दे पर कांग्रेस की किस्मत बदल पाएंगे?
संभल में रामनवमी पर दिखा अद्भुत नज़ारा: युवतियों ने की तलवारबाजी, शोभायात्रा में जूता-चप्पल भी चले!
IPL 2025: मुंबई इंडियंस में मुफासा की वापसी, कोच पोलार्ड ने बुमराह को गोद में उठाया!
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश यादव को कहा टोंटी चोर , वीडियो वायरल