इंग्लैंड में एक खिलाड़ी ने बल्ले से कोहराम मचा दिया है और 344 रन की ऐतिहासिक पारी खेली है।
यह कारनामा टॉम बैंटन ने किया है, जिन्होंने समरसेट की ओर से खेलते हुए वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ नाबाद 344 रन बनाए।
टॉम बैंटन IPL 2025 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
घरेलू क्रिकेट में इस शानदार प्रदर्शन से अब उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
बैंटन ने जस्टिन लैंगर का 2006 में बनाया 342 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के 1985 में बनाए गए 322 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
अब टॉम बैंटन समरसेट के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने समरसेट के 150 साल के इतिहास को बदल दिया।
टॉम बैंटन - 344* बनाम वॉर्सेस्टरशायर (2025) जस्टिन लैंगर - 342 बनाम सरे (2006) विव रिचर्ड्स - 322 बनाम वारविकशायर (1985) जस्टिन लैंगर - 315 बनाम मिडलसेक्स (2007)
टॉम बैंटन ने 381 गेंदों में 344 रन बनाए। उन्होंने 53 चौके और 1 छक्का लगाया।
उन्होंने करीब 8 घंटे बल्लेबाजी की और दिन की आखिरी गेंद पर चौका मारकर रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टॉम बैंटन और जेम्स रेव ने मिलकर 371 रन की साझेदारी की।
यह समरसेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है।
काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन 2025 के तहत खेले जा रहे मैच में टॉम बैंटन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 381 गेंदों पर 344 रन बनाए हैं।
इस खिलाड़ी ने 496 मिनट बल्लेबाजी की है। इस मुकाबले में वॉर्सेस्टरशायर की टीम पहली पारी में 154 रनों पर सिमट गई थी।
Re-live the moment Tom Banton broke the Somerset ALL TIME INDIVIDUAL SCORE RECORD#344NotOut#WeAreSomerset pic.twitter.com/qh69NyVmGO
— Somerset Cricket (@SomersetCCC) April 5, 2025
प्रयागराज में रामनवमी पर बवाल: दरगाह पर भगवा ध्वज, मंदिर बनाने की मांग!
ब्रिटेन के इस बड़े शहर पर चूहों का कब्जा! जनता त्रस्त
सिराज का कहर: हैदराबाद की बल्लेबाजी ध्वस्त, गेंदबाजी के खोले रहस्य!
SRH vs GT: वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट पर विवाद, गिल भी दिखे नाखुश!
बुमराह की वापसी, रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस: आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बड़ा अपडेट
गर्मी से हाल होगा बेहाल! पांच राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी
काव्या मारन दे रहीं रोहित के डुप्लीकेट को मुफ्त में 11.25 करोड़, एक मैच में शतक, फिर फ्लॉप!
IPL 2025: पंजाब को हराने वाले संदीप को प्रीति जिंटा का स्नेहिल आलिंगन, वीडियो वायरल
राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा: 25 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला दौरा
रेणुका पंवार के गाने पर बेकाबू फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां