बुमराह की वापसी! RCB से मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल
News Image

जसप्रीत बुमराह IPL 2025 में वापसी कर रहे हैं, जिससे मुंबई इंडियंस के विरोधी गुमराह हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस को 7 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करना है।

इससे पहले, टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह ने टीम को ज्वाइन कर लिया है।

हालांकि, बुमराह RCB के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

बैक सर्जरी के बाद बुमराह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। पहले खबरें थीं कि उनकी वापसी पर सस्पेंस है।

लेकिन अब बुमराह के मुंबई इंडियंस को ज्वाइन करने की खबर आ चुकी है।

फिलहाल, उनके पहले मैच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि वह 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 133 मैच खेले हैं और 165 विकेट लिए हैं।

बुमराह बैक इंजरी के चलते IPL 2023 में नहीं खेल सके थे।

उन्हें ताज़ा इंजरी 4 जनवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी टेस्ट में हुई थी। उस चोट के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे।

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को IPL 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 1 जीता है और वह पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या पंजाब के खिलाफ धोनी का आखिरी मैच? संन्यास की अटकलों के बीच चंडीगढ़ पहुंचे!

Story 1

ब्रिटेन के इस बड़े शहर पर चूहों का कब्जा! जनता त्रस्त

Story 1

बेंगलुरु की सड़कों पर असुरक्षित महिलाएं! CCTV फुटेज ने खोली सुरक्षा की पोल

Story 1

पर्ची छोड़, अब IPL खेलेंगे बाबा बागेश्वर? एक ओवर में लिए 4 विकेट, दिग्गज हैरान!

Story 1

इफ्तार मंजूर, रामनवमी क्यों नहीं? जादवपुर में आजाद कश्मीर नारों पर भड़के पद्मश्री काजी अख्तर

Story 1

नेतन्याहू अमेरिका रवाना, गाजा में इजरायली बमबारी में 32 की मौत, हमास का पलटवार

Story 1

क्या 1964 जैसा विनाशकारी तूफान झेल पाएगा पंबन ब्रिज?

Story 1

प्रेम में विवश: प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाकर प्रेमी ने की आत्महत्या

Story 1

वक्फ बोर्ड: सिर्फ लूट, मदद कुछ नहीं! मुस्लिम शख्स ने खोली पोल

Story 1

आईपीएल 2025: फील्डिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए ग्लेन फिलिप्स, कंधों पर ले जाया गया मैदान से बाहर