मुंबई इंडियंस और उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।
मुंबई को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर खेलना है, और इसमें बुमराह के खेलने की पूरी उम्मीद है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिये जसप्रीत बुमराह की वापसी का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो दहाड़ने को तैयार कैप्शन के साथ शेयर किया।
जसप्रीत बुमराह की वापसी का मुंबई इंडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहा था। बुमराह ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा करने के बाद टीम से जुड़ने का फैसला लिया। स्टार तेज गेंदबाज ने इस सीजन में मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला, जिससे फैंस को उनकी वापसी का इंतजार था।
मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की वापसी का शानदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो की शुरुआत में जसप्रीत की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को किताब में से एक कहानी पढ़कर सुनाती हुई दिखीं। इसमें बताया गया कि कैसे जसप्रीत बुमराह शेर का बच्चा बनकर मुंबई इंडियंस से जुड़ा और वो जंगल का राजा यानी शेर बन चुका है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो में इमोशंस और मजबूत एक्सप्रेशंस का शानदार मिश्रण देखने को मिला।
हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की वापसी के संकेत दिए थे। पांड्या ने कहा था, जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे।
बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस को राहत मिलेगी, जो मौजूदा आईपीएल में दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मैच खेले, जिसमें से एक जीता जबकि तीन गंवाए। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। बुमराह की वापसी से न केवल एमआई का पैट अटैक मजबूत होगा बल्कि वह लीडरशिप में भी अपना उपयोगी योगदान दे पाएंगे।
*𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
ट्रंप का टैरिफ: खूबसूरत चीज या कड़वी गोली ?
ट्रंप और मस्क की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिका के 50 राज्यों में सड़कों पर उतरे लाखों लोग
शेयर बाजार में गिरावट पर ट्रंप का बयान: टैरिफ एक कड़वी दवा!
क्यों अचानक आ रही मौत? महाराष्ट्र-तेलंगाना में साइलेंट हार्ट अटैक!
राम नवमी पर दिलीप घोष का लाठी प्रदर्शन, हथियारबंद जुलूस का संकेत
वाशिंग मशीन में आलू छीलना! वायरल वीडियो देख यूज़र्स बोले- बस मसाला डालना बाकी था
MS धोनी का रहस्यमयी बयान: भरोसा टूटे तो क्या, भरोसा करना छोड़ दें?
क्या आप शेर और बाघ की दहाड़ में अंतर जानते हैं? सुनिए और खुद फैसला कीजिए!
पत्नी के गहने बेचकर बनाई अनोखी बेड कार, पुलिस ने किया जब्त!
बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला! भाजपा सांसद का ममता सरकार पर आरोप