प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन की शुरुआत अनुराधापुरा से हुई। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ जया श्री महा बोधि मंदिर में दर्शन किए।
दोनों नेताओं ने मिलकर महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। यह परियोजना भारत सरकार के सहयोग से पूरी हुई है।
इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, अपने मित्र, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा के साथ अनुराधापुरा में। इस दौरान अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन पर लोग प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके का इंतजार करते दिखे।
एक श्रीलंकाई नागरिक रत्ना सेना ने कहा, यह हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत और श्रीलंका के बीच गहरी दोस्ती से मुझे बहुत खुशी हो रही है।
इससे पहले, श्रीलंका सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध हैं।
भारत और श्रीलंका के ऐतिहासिक रूप से अच्छे संबंध रहे हैं। आर्थिक संकट के समय भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए सबसे पहले हाथ बढ़ाया था। इसी मित्रता को मान्यता देते हुए श्रीलंका ने यह सम्मान दिया।
राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बताया।
श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान में एक चांदी का मेडल है, जिसमें बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक है। यह भारत और श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। मेडल में बना पुन कलश समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है, जबकि नवरत्न दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले बंधन को दर्शाते हैं।
सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनके लिए ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। यह श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दर्शाता है जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद दिया।
#WATCH | PM Narendra Modi, accompanied by Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake at Jaya Sri Maha Bodhi temple in Anuradhapura, Sri Lanka.
— ANI (@ANI) April 6, 2025
(Source - DD News) pic.twitter.com/M1X7zT0xs7
जूता चुराई रस्म में भिखारी कहे जाने पर भड़के बाराती, बिजनौर में पुलिस बुलानी पड़ी
हंसते-हंसते मौत: फेयरवेल स्पीच दे रही छात्रा स्टेज पर गिरी और चल बसी!
CISF ने ली मेरे बेटे की जान... बोकारो में इंजीनियर की मौत पर इंसाफ की गुहार
तुर्रम खां की रंगबाजी निकली हवा, सांप ने काटा मुंह!
बेंगलुरु: सड़क पर दरिंदगी, लड़की चीखती रही, हैवान नोचता रहा, CCTV में कैद!
हैदराबाद की मांद में गुजरात का धाकड़ प्रदर्शन, 7 विकेट से रौंदा!
ना अस्पताल, ना मशीन, फिर भी चमत्कार! समुद्र में बलूच मछुआरे की जान बचाई भारतीय नौसेना ने
ट्रंप के टैरिफ से हाहाकार: एक देश झुका, दूसरे ने दी तबाही की चेतावनी
SRH का ख्वाब टूटा, काव्या मारन पर मीम्स की बौछार!
बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला! भाजपा सांसद का ममता सरकार पर आरोप