देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में जहां मौसम गर्म रहेगा, वहीं पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है, जिससे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। दिल्ली के लिए पहली बार लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार इस साल अप्रैल, मई और जून में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है। 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्य असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में भी चक्रवात बना हुआ है। आंतरिक कर्नाटक से होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से उत्तरी तमिलनाडु तक उत्तर-दक्षिणी हवाओं का गर्त बना हुआ है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का संगम भारत की ओर बढ़ रहा है।
इसके प्रभाव से केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
*Daily Weather Briefing English (05.04.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 5, 2025
YouTube : https://t.co/yW3VUhpzFR
Facebook : https://t.co/f160QivEp1#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #thunderstorm #hailstorm #heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/aMMUnTCzBm
वॉशिंग मशीन से मिनटों में छिले ढेर सारे आलू, देसी जुगाड़ देख लोग हैरान!
विपक्षी विधायक ने लगाए सीएम धामी जिंदाबाद के नारे, विकास कार्यों में भेदभाव न करने की प्रशंसा
इंडियन आइडल 15 की विजेता बनीं मानसी घोष, 25 लाख का पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी जीती!
CISF ने ली मेरे बेटे की जान... बोकारो में इंजीनियर की मौत पर इंसाफ की गुहार
दूल्हा हुआ बेकाबू! दुल्हन को विदा कर लाते समय कार में ही करने लगा ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
अनंत अंबानी ने पूरी की 170 किलोमीटर की पदयात्रा, मां नीता हुईं भावुक
बंगाली हिंदुओं की दहाड़ से डरीं ममता बनर्जी: सुकांत मजूमदार का आरोप
RCB पर मुंबई इंडियंस की जीत लगभग तय! दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी
सिराज का कहर: हैदराबाद की बल्लेबाजी ध्वस्त, गेंदबाजी के खोले रहस्य!
व्यूज के लिए जान जोखिम में! अटल टनल में अग्निशामक यंत्र से रील बनाने पर मुकदमा दर्ज