बजट सत्र में 16 विधेयक पारित, संसद में 118% तक हुआ कामकाज
News Image

संसद का बजट सत्र संपन्न हो गया है। लोकसभा में कुल 26 बैठकें हुईं, जिनमें वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयक पारित किए गए। इस दौरान 118 फीसदी कामकाज हुआ।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, बजट सत्र में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025, वित्त विधेयक 2025, त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक 2025 और विनियोग विधेयक 2025 को पास किया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही भी शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के दौरान राज्यसभा में 119 फीसदी कामकाज हुआ। कुल 159 घंटे तक चर्चा में 49 निजी विधेयक पेश किए गए।

लोकसभा में 26 बैठकें लगभग 160 घंटे 48 मिनट तक चलीं। इस दौरान मछुआरा समुदाय को लेकर आ रही दिक्कतों के संदर्भ में भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

हवाई किराए को विनियमित करने के उपायों को लेकर कांग्रेस सदस्य शफी परम्बिल ने मुद्दा उठाया, जो पूरा नहीं हो सका।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा का अनुमोदन करने वाला संकल्प भी सत्र में पारित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 17 घंटे 23 मिनट तक चर्चा हुई, जिसमें 173 सदस्यों ने हिस्सा लिया। 18वीं लोकसभा का चौथा सत्र 21 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 4 अप्रैल को संपन्न हो गया।

बजट सत्र 2 चरणों में पूरा हुआ। पहला चरण 13 फरवरी तक चला था, और दूसरा चरण 10 मार्च को आरंभ हुआ था।

बिरला के अनुसार, बजट 2025-26 पर 16 घंटे 13 मिनट तक चर्चा हुई, जिसमें 169 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान 10 सरकारी विधेयक दोबारा लाए गए और 16 पारित किए गए।

बिरला ने यह भी बताया कि लोगों से जुड़े 202 मामले 3 अप्रैल को उठाए गए। यह अभी तक एक दिन में शून्यकाल के दौरान उठाए गए मामलों की रिकॉर्ड संख्या है। इस दौरान नियम 377 के तहत कुल 566 मामले उठाए गए।

सत्र में विभिन्न विभागों की समितियों ने 61 प्रतिवेदन रखे, और सभा पटल पर 2518 लेटर रखे गए। लोकसभा ने मालदीव, रूस और मेडागास्कर के शिष्टमंडल का भी स्वागत किया।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को अनिश्चित काल ​​के लिए स्थगित करने से पहले बताया कि सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 159 घंटे की चर्चा में 119 फीसदी कामकाज हुआ।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 3 दिन तक चर्चा हुई, जिसमें 73 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बजट 2025-26 पर भी 3 दिन चर्चा हुई, जिसमें 89 सदस्यों ने भाग लिया।

सदस्यों ने गृह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रेल एवं शिक्षा मंत्रालय के कामकाज पर भी चर्चा की।

3 अप्रैल को दिन में 11 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 4 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक मीटिंग हुई, जो अब तक की सबसे लंबी बैठक थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

श्रीलंका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर और 5 मंत्रियों ने अगवानी की

Story 1

हर मैच के 2 करोड़, 19 रन: पंत पर गोयनका की मुस्कराहट सब कह गई!

Story 1

पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी!

Story 1

यूपी, दिल्ली से पंजाब तक लू का कहर! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Story 1

भारत कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

Story 1

बजिंदर के बाद एक और पास्टर पर रेप का आरोप, गर्भपात के बाद छात्रा की मौत

Story 1

वक्फ बिल पर बगावत: डैमेज कंट्रोल में जुटे नीतीश कुमार! पटना में लगा JDU का पोस्टर

Story 1

चीन का पलटवार: अमेरिका पर लगाया 34% टैरिफ, भारत के लिए क्या मायने?

Story 1

असम में फिर भगवा लहर! NDA ने जीती 36 में से 33 सीटें, कांग्रेस की करारी हार

Story 1

पंत के लिए 27 क्या, 28 करोड़ भी दे देते: संजीव गोयनका