गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मौजूदा सीजन को बीच में ही छोड़कर अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं।
आईपीएल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, रबाडा कुछ व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला लिया।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रबाडा कब वापस लौटेंगे या वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गुजरात टाइटंस ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
टीम ने एक बयान में कहा, कागिसो रबाडा एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत मामले से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं।
रबाडा 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले थे। उनकी जगह बाएं हाथ के गेंदबाज अरशद खान को टीम में शामिल किया गया था।
पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद रबाडा को गुजरात टाइटंस ने नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह टीम के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
रबाडा ने इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 41 रन देकर एक विकेट और 1-42 का प्रदर्शन किया।
उनकी जगह टीम में गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर बरार, कुलवंत खेजरोलिया और करीम जनत जैसे विकल्प मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स भी टीम को एक अलग संतुलन दे सकते हैं।
गुजरात टाइटंस की टीम में राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
Fresh off the flight, ready for the fight 😎⚡ pic.twitter.com/qWx9nWT4uJ
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 3, 2025
हार के बाद संजू सैमसन पर बीसीसीआई का हंटर, लगा 24 लाख का जुर्माना!
KKR में अचानक किसकी एंट्री? जानिए कौन है ये स्टार ऑलराउंडर
रील के लिए मौत से खेल! युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा, फिर जो हुआ...
ये नहीं सुधरेंगे : 61/0 से भी सिर्फ 163 रन बना पाई RCB, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
6,4,4,4,6... साल्ट का तूफान! स्टार्क के एक ओवर में 30 रन!
हडसन नदी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 की मौत
दर्द सहते हुए शतक! मोच के बावजूद हेली मैथ्यूज ने मैदान पर दिखाया अद्भुत जज्बा
Vivo V50e भारत में लॉन्च: Eye-AF कैमरा, 90W चार्जिंग और 5600mAh बैटरी से लैस
भारत ने बांग्लादेश को दी निर्यात सुविधा वापस ली, बांग्लादेशी मीडिया में मची खलबली!
26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, NIA ने मांगी 20 दिन की कस्टडी