कांग्रेस शासित तेलंगाना में 400 एकड़ जंगल को साफ करने की कोशिशें जारी हैं। यह तब हो रहा है जब संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने जंगल को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद लगभग 50 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वर्तमान में, सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी है।
कांचा गाचीबोवली वन (KGF), जो हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास स्थित है, उसी जंगल का हिस्सा है जिसे काटा जा रहा है। राज्य सरकार इस हिस्से को IT पार्क बनाने के लिए खाली करवाना चाहती है।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और पर्यावरण कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह जंगल की जमीन है और इसे काटने से वहां रह रहे पशु-पक्षियों और पर्यावरण को नुकसान होगा, साथ ही स्थानीय तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
छात्रों, पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध है, जिसमें 455 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे, मोर, हिरण और अन्य वन्यजीव हैं।
30 मार्च, 2025 से सरकार ने भारी मशीनरी और बुलडोजरों के साथ पेड़ काटने का काम शुरू किया था। जिसके विरोध में छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
सपा सांसद डिंपल यादव ने X पर वीडियो शेयर कर तत्काल कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय पेड़ों की कटाई हो रही है और जंगल से मोर और दूसरे जानवरों की आवाज आ रही है।
सुप्रीम कोर्ट में 16 अप्रैल को सुनवाई हुई। कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से पूछा कि राज्य द्वारा पेड़ों को हटाने की इतनी तत्काल आवश्यकता क्यों है। मुख्य सचिव को यह भी बताने का निर्देश दिया गया है कि क्या राज्य ने ऐसी गतिविधियों के लिए पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
अदालत ने कहा कि राज्य में पेड़ों की कटाई एक बहुत गंभीर मामला है। रिपोर्ट में अदालत को बताया गया कि बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
बुधवार को तेलंगाना हाई कोर्ट ने विवादित जमीन पर हो रहे सभी कामों पर एक दिन की रोक लगाई थी। कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने अदालत को बताया कि 400 एकड़ जमीन पर विकास के बाद तेलंगाना को 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है, जिससे 5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
पर्यावरण से खिलवाड़ बंद हो !
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) April 2, 2025
तेलंगाना में प्रदेश सरकार द्वारा 400 एकड़ जंगल को साफ करने का प्रयास, हजारों पेड़ो की कटाई सरासर पर्यावरण और वन्यजीवों के खिलाफ है।
कांचा गाचीबोवली वन (केजीएफ) को साफ करने से गंभीर परिणाम संभव है, साथ स्थानीय तापमान में भी वृद्धि भी होगी।
तत्काल… pic.twitter.com/Y2ZyfASGat
भीषण बारिश का अलर्ट: अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ होगी तबाही, IMD की चेतावनी जारी!
मौत को मात! तेज रफ्तार ट्रेन महिला के ऊपर से गुजरी, चमत्कारिक ढंग से बची जान
CSK बनाम KKR: क्या रहाणे प्लेइंग 11 में करेंगे 2 बड़े बदलाव?
धोनी फिर कप्तान! गायकवाड़ बोले, अब युवा विकेटकीपर करेगा टीम का नेतृत्व
ऋतिक रोशन का अमेरिका में जलवा, 50 की उम्र में भी टाइमलेस लुक!
केएल राहुल की जीत का जश्न देख चकित टिम डेविड, करने लगे हूबहू नकल!
केएल राहुल ने रखी ससुर सुनील शेट्टी की लाज, पत्नी अथिया ने लुटाया प्यार!
बाल शिवभक्त: 14 वर्षीय यश की 12 ज्योतिर्लिंगों की साइकिल यात्रा!
सॉल्ट का तूफान, स्टार्क का सबसे महंगा ओवर: चिन्नास्वामी में 30 रन की मार
गायकवाड़ का दर्द छलका, धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात