नोएडा के हाईराइज इमारतों और दफ्तरों में काम करने वाले लोग अचानक आसमान में काले धुएं का गुबार देखकर घबरा गए। वे जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ है।
गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि आग ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी है। इस वजह से आसमान में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
आग सूरजपुर में स्थित एक फैक्ट्री में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग में किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
फैक्ट्री में लगी आग का धुआं अब खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर स्थित ओशियन मोल्ड प्लास्ट कंपनी प्लास्टिक के कूलर बनाती है। इसी फैक्ट्री में आग लगी थी।
आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास की कंपनियों में भी फैल गई। डीसीपी सेंट्रल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल दो फायर टेंडर को आग पर काबू करने के लिए भेजा गया, लेकिन आग काफी भीषण थी। इसके बाद 6 और फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन फिर भी आग शांत नहीं हुई। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य स्थानों से 8 फायर टेंडर बुलाए गए।
आग पर काबू पा लिया गया है। सीएफओ ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच से वायरिंग में फाल्ट होने की वजह से आग लगने की आशंका है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।
*#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Fire broke out in a factory in Surajpur, Noida. Fire tenders are present at the spot.
— ANI (@ANI) March 31, 2025
More details awaited. pic.twitter.com/iQ1zV4FB3B
पानी में 27 करोड़! पंत हुए फ्लॉप, लखनऊ के फैंस ने छेड़ी कप्तान के खिलाफ जंग!
वक्फ बिल पर उमर अब्दुल्ला का रुख स्पष्ट, कहा - केवल एक ही धर्म को निशाना बनाया जा रहा है
वक्फ बिल पर विवाद: दरगाह प्रमुख के समर्थन पर ओवैसी ने उठाए सवाल
वक्फ बिल पर सियासत गरमाई: प्रशांत किशोर ने केंद्र और नीतीश को घेरा!
गुरुग्राम के गोदाम में भीषण आग, 20 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने कजरा रे पर लगाए ठुमके, बेटी आराध्या भी थिरकी!
KBC ऑन रोड! ई-रिक्शा चालक को अनपढ़ समझकर लड़का ले रहा था मजे, लगा ऐसा चूना कि घूम गया माथा
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू स्कूली छात्राओं के साथ मुस्लिम लड़कों की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल!
पहली ही गेंद पर उड़े मिचेल मार्श के होश, अर्शदीप सिंह ने दिखाई धार
अबू धाबी के वॉटरवर्ल्ड में भीषण आग, यास द्वीप पर छाया धुएं का गुबार