मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के अपने 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, और मुंबई की प्लेइंग 11 में दो बदलाव करते हुए अश्विनी को शामिल किया गया।
अश्विनी कुमार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और गति में विविधता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पंजाब के इस 23 वर्षीय गेंदबाज के पास कटर, स्लो-बाउंसर, फ्लोटिंग फुलटॉस और लेंथ बॉल फेंकने की क्षमता है। उनकी वाइड यॉर्कर उन्हें आईपीएल में सफल गेंदबाज बना सकती है। कई लोग उनकी गेंदबाजी को हर्षल पटेल से तुलना कर रहे हैं।
अश्विनी ने 18 साल की उम्र में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी डेब्यू, 20 की उम्र में लिस्ट-ए डेब्यू और 21 की उम्र में सीनियर टी20 डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका नहीं मिला था।
अश्विनी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया और चार मैचों में 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए। उन्होंने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सबसे पहले शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BLV ब्लास्टर्स के लिए खेला और 4/36 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अश्विनी इस सीजन में मुंबई इंडियंस द्वारा चुने गए पहले घरेलू खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले, पांच बार की चैंपियन टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के बाएं हाथ के गेंदबाज विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया था। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू को भी दो मैचों में मौका दिया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर, कोलकाता नाइट राइडर्स: एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया।
इम्पैक्ट प्लेयर, मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।
*𝐀𝐬𝐡𝐰𝐚𝐧𝐢 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 - Ready to rock Wankhede with his pace & precision 🎯🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKR pic.twitter.com/XAF1BJQcFb
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
क्या विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे? जानिए क्या है उनका अगला लक्ष्य
अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी... अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स की पहली पोस्ट!
IG ने विधायक के सामने BJP प्रत्याशी से कटवाया उद्घाटन का फीता, मचा बवाल!
म्यांमार में फिर भूकंप के झटके, बचाव अभियान जारी!
क्या किरण राव ने की कहानी की चोरी? लापता लेडीज पर लगा बुर्का सिटी से नक़ल करने का आरोप!
खाटूश्यामजी थाने के उद्घाटन में हंगामा: कांग्रेस विधायक और आईजी में तीखी नोकझोंक, भाजपा नेता ने काट दिया फीता
वाई-फाई नहीं तो लगाया ऐसा बोर्ड, देखकर सब हुए हैरान!
पहली बार कछुआ देख बिल्ली हुई हैरान, रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी!
4 साल की उम्र में गायब, 38 साल बाद जंगल में मिली; हुलिया देख कांप उठे लोग
27 करोड़ में बिके पंत का बुरा हाल, तीन मैचों में सिर्फ 17 रन!