नकली आटा: 160 से ज़्यादा बीमार, सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
News Image

देहरादून में नकली कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। इन सभी का कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान इस नकली आटे से बने पकवान खाने के बाद लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई।

हरिद्वार के लक्सर में भी नकली कुट्टू का आटा खाने से लगभग 60 लोग बीमार हो गए हैं। खेड़ी कला गांव में करीब 50 और निरंजनपुर गांव में 11 लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। बीमार हुए लोगों का यहां इलाज चल रहा है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है।

देहरादून के एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने इलाके में खरीदे गए कुट्टू के आटे की जांच के बाद ही उसका सेवन करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोनी को ड्रॉप करने की बहस पर क्रिस गेल का समर्थन, श्रीकांत ने CSK को दिया मंत्र

Story 1

लखनऊ को करारा झटका: मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे!

Story 1

विकेट लेकर चालान काटा, फिर पंजाब ने दिया करारा जवाब! कौन हैं दिग्वेश राठी?

Story 1

पंत के टेंशन पर पंजाब किंग्स का करारा जवाब, लखनऊ की हार से बढ़ी मुश्किलें

Story 1

वक्फ बिल पर उमर अब्दुल्ला का रुख स्पष्ट, कहा - केवल एक ही धर्म को निशाना बनाया जा रहा है

Story 1

कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाने का वीडियो वायरल, प्रतिक्रियाओं ने उठाया सामाजिक सवाल

Story 1

म्यांमार में फिर डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Story 1

गोयनका और पंत के बीच तकरार: मैच के बाद तीखी बहस, वीडियो वायरल

Story 1

पानी में 27 करोड़! पंत हुए फ्लॉप, लखनऊ के फैंस ने छेड़ी कप्तान के खिलाफ जंग!

Story 1

प्रीति जिंटा की टीम का ऋषभ पंत पर पलटवार, लखनऊ की हार का लिया बदला