बिहार में चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेता नीतीश कुमार की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
RJD ने नीतीश कुमार का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन पर एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी ओर खींचने का आरोप लगाया गया है।
यह घटना तब घटी जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर थे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे थे।
कार्यक्रम में, महिला लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित किया जा रहा था। RJD द्वारा साझा किए गए वीडियो में, नीतीश कुमार पहले एक महिला का हाथ पकड़ते हैं और फिर उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे अपनी ओर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अमित शाह को भी हाथ बढ़ाकर नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश को रोकने का प्रयास कर रहे थे।
RJD ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ खींच रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे हैं। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है।
RJD ने आगे तंज कसते हुए लिखा, 2005 से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे करता था जी, उ तो हम आए तब ना इ सब हुआ?
इससे पहले, 28 मार्च को भी RJD ने नीतीश कुमार का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह हाथ जोड़ रहे थे और लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे।
उस वीडियो में, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाया गया था। RJD ने उस वीडियो पर भी हमला बोलते हुए कहा था, हाथ जोड़े-जोड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूल गए कि अब हाथ हटाने है। उपमुख्यमंत्री ने जांघ पर हाथ से छुआ तो हाथ हटा।
अमित शाह ने एक रैली में लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा, लालू जी ने गायों का चारा भी खा लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ़ खींच रहे है और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे है। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 30, 2025
2005 से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे करता था जी, उ तो हम आए तब ना इ सब हुआ?… pic.twitter.com/bVKkohh0my
लेह-लद्दाख में जोरदार भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग!
पानी में 27 करोड़! पंत हुए फ्लॉप, लखनऊ के फैंस ने छेड़ी कप्तान के खिलाफ जंग!
राजस्थान: ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से गैस रिसाव, 3 की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज में घर गिराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों को मिलेगा 10 लाख का हर्जाना
अनंत अंबानी ने बूचड़खाने से बचाईं 250 मुर्गियां, दोगुनी कीमत देकर खरीदा!
वाई-फाई नहीं तो लगाया ऐसा बोर्ड, देखकर सब हुए हैरान!
बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: मुख्य आरोपी दीपक मोनानी गिरफ्तार
दिल्ली के झंडेवालान में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक!
साउथ अफ्रीका क्रिकेट में भूचाल: कोच रॉब वाल्टर का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला
छोटी बच्ची का कमाल: अकेले खींची अपने से चार गुना बड़ी मछली, देखकर दंग रह गए लोग!