टोंगा द्वीप समूह में रविवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप के तेज झटकों से टोंगा द्वीप समूह में खलबली मच गई है। लोगों में दहशत का माहौल है।
टोंगा के निकट आए इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में टोंगा के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं।
टोंगा 170 से अधिक दक्षिण प्रशांत द्वीपों से मिलकर बना एक पोलिनेशियाई राज्य है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई और यह पृथ्वी की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे आया था। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीप के पास स्थित था।
भूकंप का असर फिजी और समोआ सहित कई पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया।
टोंगा द्वीप और आस-पास के क्षेत्रों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने 1-3 मीटर (3-10 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
EQ of M: 7.0, On: 30/03/2025 17:48:48 IST, Lat: 20.06 S, Long: 174.04 W, Depth: 10 Km, Location: Tonga Islands.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 30, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/9tJ1sgQ1q6
अबू धाबी के वॉटरवर्ल्ड में भीषण आग, यास द्वीप पर छाया धुएं का गुबार
विराट कोहली को लेकर सिडनी सिक्सर्स का अप्रैल फूल प्रैंक, फैंस हुए हैरान
सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय
दिल्ली के झंडेवालान में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक!
ऑपरेशन ब्रह्मा: म्यांमार में भूकंप से तबाही, भारत ने भेजी 50 टन राहत सामग्री
दोगुनी कीमत दे दो : अनंत अंबानी ने पैदल यात्रा में खरीदीं सैकड़ों मुर्गियां, जानिए क्यों
राजस्थान: ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से गैस रिसाव, 3 की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में भूकंप का खतरा! 24 घंटे में कांप सकती है राजधानी की धरती, दावा
एलन मस्क का उड़ाया मजाक, अब टेस्ला से भी बड़ी कंपनी बनी BYD
IPL 2025: सहवाग के RCB पर तंज से फैंस नाराज, कहा - गरीबों को भी ऊपर रहने दो!