दिल्ली में भूकंप का खतरा! 24 घंटे में कांप सकती है राजधानी की धरती, दावा
News Image

म्यांमार, थाईलैंड और बैंकॉक में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद, दिल्ली में भी भूकंप की भविष्यवाणी ने दहशत फैला दी है। जिओसेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास कुमार ने दावा किया है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में भूकंप आ सकता है।

विकास कुमार ने एक नोट जारी कर कहा है कि 31 मार्च 2025 को सुबह 7:15 बजे भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) से दिल्ली से उत्तर-दक्षिण की तरफ 20 डिग्री पर सिग्नल प्राप्त हो रहा है, जिसकी दूरी 100 किलोमीटर है। यह भूकंप 3 से 5 तीव्रता के बीच आ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा सिग्नल भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में प्राप्त हो रहा है, जिसकी दूरी 300 किलोमीटर है और यह भूकंप का सिग्नल दिल्ली से उत्तर-पूर्व की तरफ 45 डिग्री पर मिल रहा है। यह भूकंप 5 से 7 मेग्नीट्यूड के बीच आ सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, यह भूकंप की सूचना गणेश नगर, पांडव नगर दिल्ली में लगी हुई मशीन से प्राप्त हुई है।

हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस भविष्यवाणी को अफवाह करार दिया है। NCS के डायरेक्टर ओपी मिश्रा ने कहा कि विकास कुमार द्वारा दिल्ली और नेपाल में भूकंप आने का जो पूर्वानुमान लगाया गया है, उसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मंजूरी नहीं मिली है।

ओपी मिश्रा ने यह भी बताया कि विकास कुमार ने पहले भी अपने दम पर पूर्वानुमान लगाया था, बावजूद इसके कि उन्हें राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मंजूरी नहीं मिली थी। उन्हें बार-बार इस तरह की आधारहीन खबरें फैलाकर डर न फैलाने की अपील की गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यशस्वी जायसवाल का बड़ा फैसला: मुंबई को छोड़ थामेंगे गोवा का दामन!

Story 1

आईपीएल 2025: धोनी खेलेंगे सिर्फ 6 मैच! फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा

Story 1

कहां बन गया रोबोट से लड़ने वाला डॉगी? वीडियो देख डर गए लोग!

Story 1

LSG के दिग्वेश राठी को नोटबुक सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, BCCI ने लगाया जुर्माना

Story 1

15 अगस्त को ही क्यों आज़ाद हुआ भारत? अनिरुद्धाचार्य महाराज के लॉजिक से सोशल मीडिया पर हड़कंप!

Story 1

एक और हार, गोयनका का गुस्सा! पंत की लगी क्लास, भड़के फैंस

Story 1

आधी रात को लड़की ने खोले OYO के राज़, प्रेमी के उड़े होश!

Story 1

ट्रंप का टैरिफ धमाका: आज से अमेरिका में लागू, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

Story 1

Poco C71: लॉन्च से पहले कीमत और खासियतें हुईं उजागर!

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से अश्लीलता: CCTV फुटेज से मचा हड़कंप