30 मार्च को सलमान खान की सिकंदर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन का पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई, कुछ को सलमान का रौला पसंद आया, तो कुछ को उनकी एंट्री और एक्शन सीन भाए। वहीं, कुछ दर्शकों को फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
एक दर्शक ने लिखा, जब लीड एक्टर अपने खुद के डायलॉग्स ही डब न कर पाए, तो दर्शक अपना समय क्यों बर्बाद करें? जीरो एफर्ट, जीरो इम्पैक्ट, सिकंदर तो पूरी तरह से डिजास्टर फिल्म है। सलमान को अब खुद से रिटायर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बॉक्स ऑफिस नंबर्स उन्हें रिटायर कर दें।
एक अन्य शख्स ने थिएटर के अंदर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अभी-अभी लंदन में सलमान खान की सिकंदर देखी। बहुत बढ़िया फिल्म है और बहुत बढ़िया एक्सपीरियंस रहा। सलमान ने बहुत बढ़िया परफॉर्म किया। उनकी एक्टिंग को सपोर्ट किया फिल्म के शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और प्लॉट ने। बढ़िया कास्ट।
हालांकि, एक दर्शक ने स्पॉइलर अलर्ट देते हुए लिखा, सलमान भाई की एक्टिंग देख के रश्मिका मंदन्ना शुरुआती डेढ़ मिनट में ही मर गईं।
एक यूजर ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, सलमान खराब फिल्म बनाने की लेगेसी बना रहे हैं। आशा है कि देर होने से पहले उन्हें समझ आ जाए। और मेकर्स ने अरिजीत सिंह के गाने हम आपके बिना को फिल्म में इतनी कम जगह क्यों दी है?
एक अन्य दर्शक ने फिल्म देखने के बाद निराशा जताते हुए लिखा, सलमान खान पूरी फिल्म में आलसी जैसे दिखे हैं। उन्होंने कोई एक्सप्रेशन नहीं दिया है। रश्मिका मंदन्ना का एक्सेंट बहुत खराब है। कुल मिलाकर फिल्म का म्यूजिक खराब है, बहुत खराब एक्टिंग है और बहुत खराब एक्शन सीक्वेंस।
एक दर्शक ने फिल्म के पहले हाफ को स्लो बताते हुए कहा, स्टोरी और स्क्रीन प्ले बहुत बुरी तरह लिखा गया है। सलमान खान सिर्फ एक्शन सीन में अच्छे लगे हैं। उनका इमोशनल सीन बहुत बेकार है। कुल मिलाकर फिल्म देखकर बहुत निराशा हुई।
कुछ लोगों को सलमान की एंट्री सीन अच्छी लगी। एक यूजर ने सलमान का एंट्री सीन शेयर करते हुए लिखा, जिस वक्त सलमान खान सीन में एंट्री लेते हैं पूरा थिएटर गूंज उठता है। लोग तालियां बजा रहे हैं, सीटियां बजा रहे हैं, शोर मचा रहे हैं। लोग चिल्ला-चिल्ला कर सलमान का स्वागत कर रहे हैं।
एक अन्य दर्शक ने फिल्म को सबसे बेकार बताते हुए लिखा, मैंने जिंदगी में बहुत बुरी फिल्म देखी है मगर सिकंदर अपनी तरह की बुरी फिल्म है। कोई प्लॉट नहीं है, फिल्म का कोई लॉजिक नहीं है, कोई एंटरटेनमेंट नहीं है, बस हम इसे झेल रहे थे। हमारे ढाई घंटे बर्बाद हो गए। ये मेरी अब तक की सबसे बेकार फिल्म थी।
एक दर्शक ने फिल्म को जय हो और किसी का भाई किसी की जान का मिक्सचर बताते हुए निराशा जताई।
सोशल मीडिया पर सिकंदर को लेकर ज्यादातर नेगेटिव रिव्यूज़ पढ़ने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान ने फिल्म के लिए कोई एफर्ट नहीं लगाया है। फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों के लिए ही एआर मुरुगादास की किरकिरी हो रही है।
हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही थी। सिकंदर की करीब 3.3 लाख टिकटें एडवांस में बुक हुई थीं, जिससे इसने 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ब्लॉक सीट के साथ 17.6 करोड़ रुपये कमा लिए थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले दिन सलमान की यह फिल्म बस 23 से 25 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग लेगी, जो उनकी पिछली रिलीज टाइगर 3 से बहुत कम होगा।
सिकंदर को एआर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स हैं।
When the lead star can’t even dub his own dialogues, why should the audience waste their time? 🤡
— Unfiltered Affairs (@Indiancircuss) March 30, 2025
Zero effort, zero impact—#Sikandar is already a certified disaster. Salman, retire before the box office does it for you! 💀🔥 #SikandarReview #SikandarFlop
pic.twitter.com/oBwptsbSB3
वानखेड़े में बदला मंज़र: हार्दिक पांड्या को मिला दर्शकों का प्यार, भूली पिछली हूटिंग!
चीन का दोस्त पाकिस्तान: हिंद महासागर में नया जंगी जहाज, भारत की बढ़ी चिंता!
UCC लागू: मामू-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा? मौलानाओं का विरोध!
लंच में एक केला, डिनर में चार विकेट: अश्विनी का स्वप्निल IPL डेब्यू!
एक बार पेट्रोल डलवाइए और 585 किमी चलिए, होंडा की ये सस्ती बाइक माइलेज में सबसे आगे
घिबली AI इमेज का एक फोटो: जिंदगी बर्बाद कर सकता है, पहले जान लें ये बात!
आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर CM, हजारों लोगों को मिलेगी राहत!
16 बच्चों के बाद मोदी को कोसने वाला मौलाना: वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
कुएं में गिरी बिल्ली, बंदर ने जान पर खेलकर बचाया!
न्यूजीलैंड को करारा झटका, मैच विनर खिलाड़ी दूसरे वनडे से बाहर!