रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 599 चौके लगाए थे।
गुजरात के खिलाफ एक चौका जड़ते ही वह आईपीएल इतिहास में 600 या उससे अधिक चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।
रोहित आईपीएल में 600 या उससे अधिक चौके लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
यह रिकॉर्ड उन्होंने सिराज के ओवर में बनाया। रोहित शर्मा मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज पहला ओवर करने आए।
दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ते हुए अपने आईपीएल करियर के 600 चौके पूरे कर लिए। फिर तीसरी ही गेंद पर रोहित ने एक और चौका जड़ दिया।
हालांकि, चौथी गेंद पर सिराज ने रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया और उन्हें पवेलियन लौटा दिया। हिटमैन 8 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और मुंबई को मुश्किल में छोड़ दिया।
सीएसके के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा था। वह सीएसके के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे।
रोहित मुंबई के लिए लगातार 2 मैच में फ्लॉप हो गए हैं। मुंबई के लिए यह चिंता का विषय है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 222 मैचों में 768 चौके लगाए हैं।
विराट कोहली 711 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर 663 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा 601 चौकों के साथ चौथे खिलाड़ी हैं।
Siraj isn t effective according to Rohit Sharma 😭 pic.twitter.com/ugpIUEkGKP
— Pari (@BluntIndianGal) March 29, 2025
कश्मीर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 19 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
राणा सांगा के अपमान पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा - तेरा खून जिहादी...
नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, उन्हीं के नेतृत्व में होगा बिहार चुनाव: जेडीयू का बड़ा बयान
रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त! क्या हिटमैन का युग समाप्त?
मां सोई, बच्चे ने किया जंपिंग अटैक , वीडियो वायरल!
बीच सड़क पर अश्लीलता: स्कूली लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों की हरकतें, वायरल CCTV फुटेज से आक्रोश
ईद मुबारक कहने में पत्नी ने लिए 36 टेक, परेशान हुए वसीम अकरम
कुएं में गिरी बिल्ली, बंदर ने जान पर खेलकर बचाया!
म्यांमार में तबाही: INS सतपुड़ा और सावित्री ने पहुंचाई 50 टन राहत सामग्री
विवाहित प्रेमी संग पकड़ी गई भाजपा नेत्री, पत्नी और परिजनों ने की जमकर पिटाई, चैट भी वायरल!