म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 800 लोगों की मौत हो चुकी है, 700 घायल हैं और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं।
यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे का दावा है कि म्यांमार में मौतों का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है।
थाईलैंड घूमने गए भारतीय डर के मारे अपने वतन लौट रहे हैं।
बैंकॉक से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री आलोक मित्तल ने बताया कि थाईलैंड में स्थिति बेहद खराब थी।
उन्होंने कहा, सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। अचानक मुझे लगा कि चक्कर आ रहा है। तभी देखा कि मॉल के सभी दुकानदार बाहर आ रहे हैं। हम लोग भी बाहर आ गए। मंजर भयावह था।
आलोक मित्तल के अनुसार, होटल पहुंचने पर वहां भी सब लोग बाहर थे। करीब 7 घंटे सड़क पर बिताए। फिर जल्दी से सामान लिया और तुरंत भारत की फ्लाइट पकड़कर यहां भागे।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि वहां बार-बार भूकंप आएंगे।
क्यों आता है भूकंप?
हमारी धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी हुई है। ये सभी प्लेट्स तैरती रहती हैं। इसी क्रम में कभी-कभी आपस में टकरा जाती हैं।
कई बार टकराने से प्लेटों के कोने मुड़ जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए जगह ढूंढने लगती है। इस कारण डिस्टर्बेंस होता है और फिर भूकंप आता है।
भूकंप से मौतों का आंकड़ा: अमेरिका का दावा डरावना है। अब तक 800 मौत की पुष्टि हो चुकी है और म्यांमार में 10 हजार से ज्यादा मौतों का अनुमान है।
#WATCH दिल्ली: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप | बैंकॉक से आ रहे यात्री आलोक मित्तल ने कहा, स्थिति बहुत खतरनाक थी। सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। सभी दुकानदार मॉल से बाहर चले गए थे। हम 6 घंटे तक सड़कों पर बैठे रहे...हमने तुरंत फ्लाइट बुक की और वापस भारत आ गए... pic.twitter.com/851AsfhD2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2025
MI vs KKR: प्रैक्टिस में भांप ली थी अश्विनी कुमार की खासियत , जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा खुलासा
मैं हिंदू भी, मुसलमान भी : ईद की नमाज़ में ममता बनर्जी का ज़ोरदार ऐलान
कुणाल कामरा का मुंबई पुलिस पर तंज: वक्त बर्बाद कर रहे हैं!
विराट कोहली: सिडनी सिक्सर्स में शामिल? अप्रैल फूल ने मचाई धूम!
अब अलीगढ़ में ताला कारीगर को 11 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मातम
लड़कियों ने कैमरे के सामने क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
रियान पराग की अनुचित हरकत? सेल्फी के बाद ग्राउंड स्टाफ का फोन फेंकने पर विवाद
मेरठ में ईद की नमाज के बाद बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव, फायरिंग की भी खबर
मुंबई ने 30 लाख में खरीदा, कोलकाता की लंका लगाई: डेब्यू में 4 विकेट झटके, बल्लेबाजों की उड़ाई नींद!
वक्फ बिल: लोकसभा में 2 अप्रैल को पेश हो सकता है मोदी सरकार का विधेयक