पलक झपकते ही बिखेरी गिल्लियां, 43 साल के धोनी ने 0.12 सेकंड में किया स्टंप!
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर अपनी बिजली की गति से स्टंपिंग कर सबको हैरत में डाल दिया है।

आईपीएल 2025 का 8वां लीग मैच सीएसके और आरसीबी के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में धोनी ने मात्र 0.12 सेकंड में स्टंपिंग का कमाल दिखाते हुए बेंगलुरु के फिलिप सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया।

धोनी की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद, आरसीबी के फिलिप सॉल्ट को गेंद फेंकते हैं। सॉल्ट ऑफ स्टंप पर जाती गेंद को मिस कर जाते हैं।

गेंद धोनी के दस्तानों में जाती है, और जैसे ही सॉल्ट क्रीज के अंदर पैर उठाते हैं, माही स्टंपिंग कर देते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि धोनी ने स्टंपिंग उस समय की, जब सॉल्ट का पैर क्रीज के अंदर तो था, लेकिन हवा में था। माही की यह स्टंपिंग देखने लायक थी।

चेन्नई ने पिछली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेला था। उस मैच में भी धोनी ने विरोधी टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को स्टंपिंग कर आउट किया था।

43 साल की उम्र में धोनी की यह फुर्ती वाकई काबिले तारीफ है। धोनी की स्टंपिंग के आगे युवा से युवा कीपर भी फीके पड़ जाते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईद पर वाराणसी की जामा मस्जिद फुल, सीढ़ियों पर पढ़ी गई नमाज़

Story 1

इरफान पठान और मोहम्मद शमी ने ईद पर दी देशवासियों को बधाई!

Story 1

हमारी मिसाइलें तैयार हैं: ईरान का ट्रंप को करारा जवाब

Story 1

राहुल त्रिपाठी के अनोखे स्टांस पर मीम्स की बाढ़, फैंस बोले - ये डांस है या बैटिंग?

Story 1

भोपाल ईदगाह में फिलिस्तीन के नारे: मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Story 1

खता हुई, इंसान हूं, भगवान नहीं : 17 साल बाद भज्जी ने किस गलती के लिए मांगी माफी, आईपीएल का वो भूत आज भी सताता है

Story 1

डेविड वॉर्नर का एक्टिंग में धमाका! लॉलीपॉप आर रेड, एनिमीज आर डेड डायलॉग वायरल

Story 1

गोंडा: पत्नी की धमकी - ड्रम में भरकर मेरठ जैसा हाल करूंगी

Story 1

स्वतंत्रता सेनानी की जमीन से निकला ‘काला सोना’, ONGC ने लगाई मुहर!

Story 1

कौन सा धर्म गंदा है मिस ममता बनर्जी? ईद पर दिए भाषण से मचा बवाल, बीजेपी ने घेरा