चेन्नई: दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। वह सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
धोनी के नाम अब आईपीएल में 4,699 रन हैं, जबकि सुरेश रैना 4,687 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अपने संयम और बेहतरीन फिनिशिंग के लिए मशहूर धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों को खुश करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
सुरेश रैना, जो धोनी को अपना गुरु मानते हैं, कई सालों तक इस लिस्ट में पहले स्थान पर बने रहे। धोनी के इस मुकाम पर पहुंचते ही चेन्नई के प्रशंसक खुशी से झूम उठे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई।
धोनी, कप्तानी छोड़ने के बाद भी अपने बल्ले और स्टंप के पीछे की काबिलियत से हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग (43) का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने फिल सॉल्ट को जिस तरह से आउट किया, उससे साफ हो गया कि अभी भी उनका कोई मुकाबला नहीं है।
बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में जोश हेजलवुड, यश दयाल और लियाम लिविंगस्टन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेपक के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। बेंगलुरु ने 50 रनों से जीत हासिल की, जो किसी भी मैदान पर लक्ष्य का बचाव करते हुए उनकी सबसे बड़ी जीत है।
बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के 51, कोहली के 31 और टिम डेविड के 8 गेंदों पर 22 रन की बदौलत 196 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। त्रिपाठी 5, गायकवाड़ 0, दीपक 4 और सैम कुरेन 8 रन ही बना पाए। रचिन ने 41 और जडेजा ने 25 रन बनाए, लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सका। धोनी ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए, लेकिन टीम 50 रन से मुकाबला हार गई।
A never ending story 😊
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2025
Last over 🤝 MS Dhoni superhits 🔥
Scorecard ▶ https://t.co/I7maHMwxDS #TATAIPL | #CSKvRCB | @ChennaiIPL pic.twitter.com/j5USqXvf7r
राहुल द्रविड़ को बैसाखियों पर देख, धोनी ने दौड़कर लगाया गले
कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया डेब्यू का मौका?
12 सेकंड का वीडियो: मुंबई इंडियंस को राहत, भारतीय फैंस को खुशखबरी!
कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री? हो गया ऐलान!
अब अलीगढ़ में ताला कारीगर को 11 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मातम
छत्रपति शिवाजी ने ही बनवाई थी अफजल खान की कब्र!
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर विभाजनकारी और जुमला राजनीति का आरोप, एकता का आह्वान
जब तक पिता है जीवित... : मोदी के रिटायरमेंट पर फडणवीस का राउत पर पलटवार, खेला औरंगजेब कार्ड
लड़कियों ने कैमरे के सामने क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
अर्जुन से ब्रेकअप के बाद क्या कुमार संगकारा को डेट कर रही हैं मलाइका? जानिए उनकी संपत्ति!