आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की शुरुआत निराशाजनक रही। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों ने तो दमखम दिखाया, लेकिन गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान जैसे प्रमुख गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। अब गुजरात का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करने को बेकरार है।
हालांकि, टीम के गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। मोहम्मद सिराज ने बिना विकेट लिए 4 ओवर में 54 रन दे डाले। रबाडा और अरशद खान भी महंगे साबित हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 3 ओवर में 41 रन दिए।
ऐसे में कप्तान गिल मुंबई के खिलाफ अरशद खान की जगह अनुभवी ईशांत शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं। ईशांत के अनुभव को देखते हुए, वह गुजरात के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
हालांकि, पंजाब के खिलाफ गुजरात के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 14 गेंदों में 33 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 33 गेंदों में 54 रन बनाए, वहीं रदरफोर्ड ने 28 गेंदों में 46 रन जोड़े।
ऐसे में कप्तान गिल और टीम मैनेजमेंट बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की संभावित प्लेइंग 11:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान/ईशांत शर्मा, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
𝘔𝘶𝘮𝘣𝘢𝘪 𝘴𝘦 𝘢𝘢𝘺𝘦 𝘮𝘦𝘳𝘦 𝘥𝘰𝘴𝘵... 🎶💙🤗 pic.twitter.com/uR61DvShFU
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 27, 2025
मैं हिंदू भी, मुसलमान भी : ईद की नमाज़ में ममता बनर्जी का ज़ोरदार ऐलान
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: मुस्लिम लड़कों का वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त? पूर्व क्रिकेटर ने चेताया!
ईद की नमाज में सीएम ममता का ऐलान: बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ, लाल और भगवा एक!
इरफान पठान और मोहम्मद शमी ने ईद पर दी देशवासियों को बधाई!
रिंकू सिंह के आउट होते ही रो पड़ीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो
जसप्रीत बुमराह की वापसी: क्या पलटेगी मुंबई इंडियंस की किस्मत?
राणा सांगा के अपमान पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा - तेरा खून जिहादी...
गुजरात में बनी भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री, खुलेंगे 40 हजार नौकरियां के द्वार!
जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, इस दिन से मुंबई इंडियंस में वापसी!