डोसा, इडली, सांभर: आउट होते ही CSK ने RCB खिलाड़ी का उड़ाया मजाक!
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बरसों पुरानी प्रतिद्वंद्विता है। पिछले सत्र में यह प्रतिद्वंद्विता तब चरम पर पहुंच गई थी, जब दोनों टीमें प्लेऑफ में भिड़ी थीं। दोनों फ्रेंचाइजी के प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में आते हैं और अपनी टीम के खिलाफ कही गई कोई भी बात बर्दाश्त नहीं करते।

28 मार्च को RCB और CSK के बीच हुए मैच के दौरान भी यही देखने को मिला। दरअसल, बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने हाल ही में डोसा, इडली, सांभर, चटनी गाने के जरिए चेन्नई के प्रशंसकों का मजाक उड़ाया था।

चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 15.2 ओवर में उसने 145 रन बना लिए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर लियम लिविंगस्टन के आउट होने के बाद जितेश शर्मा नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए।

हालांकि, वह ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उन्होंने महज 6 गेंद खेलकर 12 रन बनाए और खलील अहमद का शिकार हो गए। आउट होने के बाद जब वह पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब डीजे ने स्टेडियम में डोसा, इडली, सांभर, चटनी गाना बजाकर कथित तौर पर उन्हें चिढ़ाया और उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की। गाना बजते ही स्टेडियम में मौजूद CSK के प्रशंसक शोर मचाने लगे।

मैच से पहले जितेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें RCB के खिलाड़ियों से पूछा गया था कि वे चेन्नई के लोगों के बारे में क्या महसूस करते हैं। इस पर जितेश शर्मा ने मजाकिया अंदाज में डोसा, इडली, सांभर, चटनी गाना गाकर जवाब दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा, छोटी और तेज इनिंग खेलो, मैच जीतो और घर चलो।

वीडियो वायरल होने के बाद जितेश शर्मा को CSK के प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने RCB के खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे। प्रशंसकों का मानना था कि उन्हें ऐसे लहजे में लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान से हार के बाद गायकवाड़ पर बरसे धोनी, बहस का वीडियो वायरल

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी नियुक्त: जानिए कौन हैं वह

Story 1

क्या सिकंदर का बॉक्स ऑफिस सचमुच में फर्जी है?

Story 1

गिबली दुनिया में भी कानून का उल्लंघन खतरनाक: बेंगलुरु पुलिस की अनोखी चेतावनी

Story 1

स्वतंत्रता सेनानी की जमीन से निकला ‘काला सोना’, ONGC ने लगाई मुहर!

Story 1

IPL 2025: 40 लाख के गेंदबाज ने किया डेब्यू, डुप्लेसिस, फ्रेजर-मैकगर्क और राहुल को आउट कर मचाया तहलका!

Story 1

मंच पर नीतीश कुमार की महिला के साथ हरकत, अमित शाह ने हटाया!

Story 1

रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त? पूर्व क्रिकेटर ने चेताया!

Story 1

भूकंप के बाद म्यांमार: मांडले बना कब्रिस्तान, सड़ती लाशें और बढ़ती महामारी का डर

Story 1

विशाल भालू को चम्मच से खिलाया खाना, फिर किया Kiss: यूजर बोले - बस एक गलती और...