पलक झपकते ही धोनी का कमाल, बल्लेबाज रह गया हक्का-बक्का!
News Image

मैदान पर एमएस धोनी जब उतरते हैं, तो हर कोई सांस रोककर मैच देखता है। उनकी बल्लेबाजी के तो सब दीवाने हैं, लेकिन कीपिंग में जो जलवा वो दिखाते हैं, वो किसी से छिपा नहीं है।

आईपीएल 2025 में सीएसके बनाम आरसीबी मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पलक झपकने से पहले ही उन्होंने स्टंप कर दिया। बल्लेबाज को भी पता नहीं चला कि ये इतनी जल्दी कैसे हो गया। इस पूरे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीएसके और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल साल्ट ने आक्रामक शुरुआत दी। विराट कोहली संभलकर खेल रहे थे, लेकिन फिल साल्ट ने तबाही मचा दी थी।

तभी एमएस धोनी ने होशियारी दिखाते हुए फिल साल्ट को स्टंप कर दिया।

मैच के पांचवें ओवर में आरसीबी 45 रन बना चुकी थी। कप्तान रुतुराज गायकवाड ने नूर अहमद को गेंदबाजी के लिए लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर फिल साल्ट बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को मिस कर गए।

गेंद सीधी धोनी के हाथों में गई। इसी बीच फिल साल्ट का पैर थोड़ा हवा में उठा और धोनी ने कुछ ही सेकंड में गिल्लियां बिखेर दीं। अंपायर को भी पता नहीं चला कि ये आउट है या नॉट आउट। लेकिन धोनी को पता था कि सीएसके को पहला विकेट मिल चुका है।

मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली, लेकिन सीएसके में जश्न शुरू हो चुका था। दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली ने जब फिल साल्ट से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वे आउट हैं या नहीं।

तीसरे अंपायर ने जब टीवी रिप्ले देखा तो पता चला कि फिल साल्ट आउट हो चुके हैं। सीएसके को पहली सफलता मिल चुकी थी। फिल साल्ट ने केवल 16 बॉल पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रेमानंद जी महाराज ने मनाया 56वां जन्मदिन, वृंदावन में दिवाली जैसा उत्सव!

Story 1

मुंह बंद रखो, वरना नीले ड्रम में भरवा दूंगी : आशिक संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, इंजीनियर पति को मिली धमकी

Story 1

क्या मलाइका अरोड़ा को मिला नया प्यार? दिग्गज क्रिकेटर के साथ IPL मैच में दिखीं!

Story 1

गिरफ्तार करो, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: मुंबई में हिंदू युवकों की पिटाई पर बवाल!

Story 1

अजगर जैसा किंग कोबरा! बेडरूम में घुसते ही लोगों के उड़े होश

Story 1

नागपुर में मोदी: आरएसएस मुख्यालय का दौरा, राजनीतिक हलचल तेज!

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों संग मुस्लिम लड़कों की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल

Story 1

यही फर्क होता है लड़की और लड़कों में: वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे सहमत!

Story 1

गोरखपुर में डबल मर्डर: घर में मां-बेटी की निर्मम हत्या, बड़ी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान

Story 1

लखनऊ में पुलिस ने रोका अखिलेश यादव को, सपा प्रमुख ने बताया तानाशाही