चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल 2025 में विकेट के पीछे जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं।
चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन के आठवें मुकाबले में धोनी ने चेन्नई के लिए खतरा बन रहे फिल सॉल्ट को स्टंप आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
फिल सॉल्ट क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, जो उन्हें भारी पड़ा। पहले सूर्यकुमार यादव भी कुछ इसी अंदाज में स्टंप आउट हुए थे।
एमएस धोनी मौजूदा समय में विकेट के पीछे सबसे तेज विकेटकीपर माने जाते हैं और उन्होंने इस सीजन में दो बार स्टंप आउट करके इसे साबित भी किया है।
कुछ ही सेकंड में वो बल्लेबाजों का काम तमाम कर देते हैं। शुक्रवार को फिल सॉल्ट का पैर पल भर के लिए क्रीज से बाहर आया और धोनी ने चीते जैसी फुर्ती से गिल्लियां बिखेर दीं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के पांचवें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ शॉट खेलने के प्रयास में फिल सॉल्ट पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधे धोनी के दस्तानों में चली गई।
सॉल्ट ने क्रीज के अंदर आने की कोशिश की, लेकिन उनका दायां पैर थोड़ा सा क्रीज से बाहर था और धोनी ने इतनी देर में गिल्लियां उड़ा दीं।
फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से निर्णय की पुष्टि कराई। फिल सॉल्ट 16 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था।
इससे पहले, एमएस धोनी ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी स्टंप आउट किया था।
Fast
— Vɪᴘᴇʀ⁶⁵ (@repivxx65_) March 28, 2025
Faster
MS Dhoni#CSKvRCBpic.twitter.com/9j1tbnE8qi
जयपुर में ईद पर भाईचारा: भगवाधारियों ने नमाजियों पर बरसाए फूल
म्यांमार में भूकंप का कहर: 60 मस्जिदें तबाह, 700 नमाज़ियों की मौत!
गोविंदा के दामाद का गुवाहाटी में तूफान: 10 चौके और 5 छक्के!
सड़क पर ठुमके: चंडीगढ़ में महिला का डांस, ट्रैफिक जाम, मुकदमा और जमानत!
पत्नी बीमार, मौलवी ने बेटी से किया दुष्कर्म, इलाके में सनसनी
अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा अब तुझे : हिंदू लड़की से छेड़छाड़, खौलता तेल डाला
मौत को छूकर लौटी महिला! तेज़ रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, फिर भी बची जान
नीतीश कुमार पर महिला के कंधे पर हाथ रखने को लेकर RJD का हमला, वीडियो वायरल
जीत के बाद घमंड! रियान पराग ने फेंका फैन का फोन, हुए ट्रोल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार!