मांडलेय में भूकंप का कहर: ऐतिहासिक शहर में तबाही, एवा ब्रिज धराशायी
News Image

म्यांमार में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके थाईलैंड और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई।

भूकंप का केंद्र म्यांमार का सागाइंग शहर था। मांडलेय में इरावदी नदी पर बना एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया। चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस हुए।

मांडलेय, म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर, भूकंप के केंद्र से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है।

मांडलेय की स्थापना 1857 में राजा मिंडन ने की थी। 1885 में अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर लिया। अंग्रेजों से पहले यह आखिरी राजधानी थी।

अंग्रेजों ने यंगून (रंगून) को राजनीतिक और व्यापारिक राजधानी बनाया, लेकिन मांडलेय आज भी म्यांमार की सबसे बड़ी सांस्कृतिक राजधानी है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण इमारतें हैं।

दूसरे विश्व युद्ध में भी इस शहर ने तबाही झेली थी। जापानी हमले में शहर के 75% घर तबाह हो गए थे और 2000 नागरिक मारे गए थे।

मांडलेय का ऐतिहासिक एवा ब्रिज 1934 में अंग्रेजों ने बनवाया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे तोड़ दिया गया, लेकिन 1954 में फिर से बनाया गया। इसे ओल्ड सागाइंग ब्रिज भी कहते थे।

भूकंप से म्यांमार में कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गईं, सड़कों में दरारें आ गईं और घरों को नुकसान पहुंचा।

थाईलैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लापता हैं। म्यांमार में मरने वालों की संख्या 20 के करीब बताई जा रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

फ्लाईओवर से गिरा केरोसिन टैंकर, भीषण आग, CCTV में कैद दिल दहलाने वाला मंजर

Story 1

कुल्लू में भूस्खलन का कहर: 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

Story 1

भालू का शालीन डिनर: टेबल पर खाना खाते देख हैरान हुए लोग!

Story 1

गदा लेकर मामा को डराती नन्ही परी! सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Story 1

क्या राजनीति से संन्यास लेंगे PM मोदी? संजय राउत का बड़ा खुलासा, RSS चाहता है बदलाव!

Story 1

IPL 2025: क्या क्रिकेट का जुनून, या पैसे का दबाव? चोटिल पैर के साथ राहुल द्रविड़ क्यों बहा रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए पसीना?

Story 1

IPL 2025: आखिरी ओवर का रोमांच, धोनी के कैच ने पलटा मैच!

Story 1

स्पाइडर कैम बना क्लासेन का भगवान , बाल-बाल बची जान!

Story 1

भूकंप के बाद म्यांमार: मांडले बना कब्रिस्तान, सड़ती लाशें और बढ़ती महामारी का डर

Story 1

6,6,6,6,4,4,4... गोविंदा के दामाद ने धोनी की CSK की लंका लगाई, अर्धशतक जड़ खास अंदाज में मनाया जश्न