गाजियाबाद जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। एक पेपर फैक्ट्री में शनिवार तड़के बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और कई अन्य घायल हो गए हैं।
यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव स्थित फैक्ट्री में हुई। बॉयलर विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अनुज, योगेंद्र और अवधेश के रूप में हुई है। वे जेवर, भोजपुर और मोदीनगर के रहने वाले थे। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस की फॉरेंसिक टीम फैक्ट्री की जांच कर रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
*VIDEO | At least three workers were reportedly killed in boiler blast at a paper mill in Ghaziabad. More details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/deYxppQolh
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अलग बैरक, जेल में मिला यह काम
IPL के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऐलान: टीम इंडिया खेलेगी 21 दिनों में 8 मैच!
मौत को छूकर ज़िंदा लौटी महिला! तेज़ रफ्तार ट्रेन गुज़री ऊपर से, चमत्कार देख दंग रह गए लोग
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों संग मुस्लिम लड़कों की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल
IPL 2025: मैदान पर तकरार, फिर गले! हार्दिक पांड्या और साई किशोर के बीच क्या हुआ?
राणा सांगा पर टिप्पणी: बयान देने वाले को ठोक दो - भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान
ईद का जश्न देशभर में, भोपाल में वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी
कभी धोनी को गाली देने वाले, अब अपनी टीम पर क्यों बरसे आशीष नेहरा?
मंच पर महिला के साथ CM नीतीश की हरकत, सम्राट ने रोका, विपक्ष ने उठाए सवाल
IPL 2025: आखिरी ओवर का रोमांच, धोनी के कैच ने पलटा मैच!