निकोलस पूरन ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हैदराबाद के मैदान पर SRH के गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
पूरन ने सिर्फ 26 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्होंने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और केवल 18 गेंदों में ही पचासा पूरा कर लिया।
आईपीएल 2025 के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज लखनऊ के खिलाफ 300 रन बनाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यहाँ विपरीत देखने को मिला। लखनऊ ने एडेन मार्करम का विकेट दूसरे ही ओवर में खो दिया, जिसके बाद पूरन मैदान पर आए और छक्के-चौकों की बरसात शुरू हो गई।
पूरन ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरा छक्का तीसरे ओवर में सिमरजीत की गेंद पर लगाया और फिर वे रुके नहीं। सिमरजीत के ओवर में दो छक्के लगाने के बाद पूरन ने अभिषेक शर्मा के ओवर में भी दो छक्के जड़े। पूरन ने जंपा के ओवर में भी छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया और उनके ओवर में भी उन्होंने दो छक्के लगाए।
पूरन ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े।
पूरन आईपीएल में 20 से कम गेंदों में पांच अर्धशतक लगा चुके हैं, जो एक कीर्तिमान है। उन्होंने ट्रेविस हेड और काइरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। निकोलस पूरन ने तीसरी बार लखनऊ के लिए 20 से कम गेंदों में अर्धशतक बनाया। हैदराबाद के खिलाफ यह उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है।
पूरन ने आईपीएल 2023 के बाद से सबसे ज्यादा 73 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के मारे हैं। उनके नाम आईपीएल में 136 छक्के हैं, जबकि उन्होंने 119 चौके लगाए हैं।
*Raining sixes in Hyderabad... but by #LSG 🌧
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
Nicholas Pooran show guides LSG to 77/1 after 6 overs 👊
Updates ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#TATAIPL | #SRHvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/K2Dlk5AXQw
KKR से निकले, राजस्थान में चमके, CSK पर बरसे: राणा की तूफानी पारी और खास जश्न!
कांग्रेस विधायक और रोडवेज अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
भालू ने सीखा इंसानों जैसा खाना, डिनर टेबल पर बैठकर सब्जियां चट करने का वीडियो वायरल!
कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता: स्वाति सचदेवा के वीडियो पर मचा बवाल
बोलने से पहले सोचते! CMS ने गांधी परिवार पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप
30 लाख के अनिकेत वर्मा का IPL में धमाका, पहले ही सीजन में जड़ा अर्धशतक!
IPL 2025: कौन हैं वंश बेदी, जिनकी विराट और धोनी संग तस्वीर हुई वायरल, ऑक्शन में मिले थे 55 लाख रुपये?
गली में प्यार का इजहार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई मुसीबत!
चेन्नई हारी, पर धोनी ने जीता दिल, बैसाखी पर राहुल द्रविड़ का जाना हाल!
जलते चिमटे से पीठ पर टैटू: रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल