आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। यह हमला सांसद द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद सुमन ने राणा सांगा का अपमान किया है।
26 मार्च को हजारों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने सांसद के घर में घुसने की कोशिश की और गेट तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। खबरों के अनुसार, इंस्पेक्टर हरीश पर्वत समेत कई पुलिसकर्मी इस झड़प में घायल हो गए हैं। पुलिस ने करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
यह सारा विवाद सपा सांसद रामजी लाल सुमन के 21 मार्च को राज्यसभा में दिए गए एक बयान से शुरू हुआ। उन्होंने अपने बयान में राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार बताया था। उन्होंने कहा था कि बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने ही बुलाया था।
सांसद सुमन के इस बयान का भाजपा नेताओं और कई हिंदुवादी संगठनों ने कड़ा विरोध किया। उनका कहना है कि सुमन ने राजपूतों का अपमान किया है।
हालांकि, 24 मार्च को रामजीलाल सुमन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत आमंत्रित किया था।
*#WATCH | Agra, UP: Stone pelting at the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman, window panes broken and vehicles parked outside vandalised. More details awaited. pic.twitter.com/AnUnojnBkl
— ANI (@ANI) March 26, 2025
RR बनाम CSK: बारसापरा में MS Dhoni का स्वैग से स्वागत, BCCI का सम्मान
पाकिस्तान: खेत में पुलिस अधिकारी द्वारा महिला से दुर्व्यवहार, रोकने पर युवक पर गोली
सूडान सेना प्रमुख का ईद पर बड़ा बयान: खुशी तब तक अधूरी, जब तक...
आखिरी ओवर में धोनी का जादू नहीं चला, संदीप शर्मा ने दोहराया पुराना इतिहास!
सिकंदर : क्या सलमान-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल? जानें फिल्म का हाल
चैटजीपीटी ठप: दुनियाभर में यूजर्स को एक्सेस करने में हो रही परेशानी
पुणे: क्या कोंढवा बन रहा है जिहादियों का गढ़? सऊदी अरब का झंडा लहराने से मचा हड़कंप
बोलने से पहले सोचते! CMS ने गांधी परिवार पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप
पत्नी बीमार, मौलवी ने बेटी से किया दुष्कर्म, इलाके में सनसनी
स्कूटी ओवरटेक पर RPF जवान ने BJP नेता को सड़क पर पीटा!