इफ्तार पार्टी में राहुल दिखे तो उठे सवाल, महाकुंभ में क्यों नहीं आए जनेऊधारी?
News Image

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को इफ्तार पार्टी में शामिल हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद शामिल हुए। राहुल करीब 7 साल बाद किसी इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे।

राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश जाकर भी प्रयागराज नहीं गए, लेकिन इफ्तार पार्टी में दावत खाने पहुंच गए।

सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसमें नया क्या है, उन्हें सिर्फ खास वर्गों का वोट चाहिए। एक अन्य ने लिखा, क्या जनेऊधारी कट्टर ब्राह्मण शिव भक्त अब इफ्तार पार्टी भी नहीं कर सकता? एक यूजर ने यह भी लिखा कि अगर राहुल स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें हिन्दू धर्म में रूचि नहीं है, तो लोगों को उन्हें छोड़ देना चाहिए।

इमरान प्रतापगढ़ी ने इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। सपा से धर्मेंद्र यादव, जया बच्चन, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, टीएमसी से महुआ मोइत्रा, एनसीपी शरद पवार से फौजिया खान समेत कई नेता भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने साल 2018 में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर इफ्तार पार्टी दी थी। इसके बाद से वे ऐसी किसी पार्टी में नजर नहीं आए थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा!

Story 1

नीतीश कुमार पर महिला के कंधे पर हाथ रखने को लेकर RJD का हमला, वीडियो वायरल

Story 1

नागपुर दंगे: महिला पुलिस से अश्लीलता, सीएम फडणवीस के इनकार से विवाद!

Story 1

म्यांमार भूकंप के बाद बैंकॉक में इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही, क्या चीनी कंपनी की साजिश?

Story 1

IPL 2025: गायकवाड़ बाहर? क्या धोनी फिर बनेंगे CSK के कप्तान!

Story 1

हार्दिक पांड्या और साई किशोर की मैदान पर तकरार, फिर दिखा याराना!

Story 1

सलमान खान की सिकंदर ने मचाया धमाल! फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर!

Story 1

रियान पराग का एक हाथ से पलटा मैच, आखिरी ओवर में मास्टरस्ट्रोक से चेन्नई से छीनी जीत

Story 1

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई सिकंदर , पाइरेसी से नुकसान पर कोमल नाहटा ने खोली जुबान

Story 1

6,6,6,6,4,4,4... गोविंदा के दामाद ने धोनी की CSK की लंका लगाई, अर्धशतक जड़ खास अंदाज में मनाया जश्न