बुधवार को IPL के छठे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक खास पल देखने को मिला।
मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान रियान पराग के एक फैन ने उनसे मिलने के लिए बाउंड्री कूदकर मैदान में आ गया।
फैन ने रियान पराग के पैर छुए और रियान ने उन्हें गले लगा लिया। रियान पराग का कद बढ़ता जा रहा है, ये साफ़ दिखाई देता है।
यह घटना कोलकाता की पारी के 12वें ओवर में हुई। रियान पराग गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, तभी एक प्रशंसक पीछे से आया।
सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर प्रशंसक पिच पर पहुंचा और रियान पराग के पैरों में गिर गया। उसने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। रियान ने फैन को गले लगा लिया। रियान गुवाहाटी के हैं और आज उनके होमग्राउंड पर यह मुकाबला खेला जा रहा था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए मैदान में कूदा हो। पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में विराट कोहली का फैन मैदान में घुस गया था। उसने पैर छूकर विराट को गले लगाया था।
सोशल मीडिया पर इस फैन मोमेंट को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि रियान ने इसके लिए कितने पैसे दिए, तो कुछ अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं।
*#RRvsKKR #KKRvsRR #IPL2025 #RiyanParag
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) March 26, 2025
Fan : Pitch pe Ja ke Riyan ke Pao padunga
Riyan Parag s Dad : pic.twitter.com/O8KLLxEYMn
गली में प्यार का इजहार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई मुसीबत!
संभल में ईद पर अभूतपूर्व सुरक्षा: 1300 CCTV, RAF, PAC और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नज़र
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल घोषित
स्टार्क का पंजा , डु प्लेसिस का तूफान, दिल्ली ने हैदराबाद को धोया!
डोसा खाने गईं महिलाओं पर गिरी घोल की बौछार, वीडियो देख छूटेगी हंसी!
लॉन्च के 40 सेकंड बाद धराशायी हुआ स्पेक्ट्रम रॉकेट: यूरोपीय अंतरिक्ष कार्यक्रम पर उठे सवाल?
पुतिन की लग्जरी कार में धमाका, ज़ेलेंस्की के बयान के बाद सनसनी!
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई सिकंदर , पाइरेसी से नुकसान पर कोमल नाहटा ने खोली जुबान
7 साल का फैन, अब विरोधी टीम का कप्तान! धोनी के साथ इस बच्चे को पहचानिए
ओडिशा में बड़ा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे पटरी से उतरे