आवेश खान की वापसी, इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज! हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
News Image

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंतिम ओवरों में बाजी पलट गई और लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस हार को भुलाकर लखनऊ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दमदार वापसी करने के लिए तैयार है। बल्लेबाजों ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 75 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। डेविड मिलर ने भी अंत में तेजी से रन बनाए थे।

ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर में बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट पंत से भी बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।

दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 47 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए, लेकिन 53 रन लुटाए। शाहबाज अहमद भी प्रभावित नहीं कर सके।

खबरों के अनुसार, आवेश खान लखनऊ की टीम में शामिल हो गए हैं और हैदराबाद के खिलाफ प्रिंस यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में उतर सकते हैं।

हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11: एडम मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या चल पाती वो CD? राजदीप सरदेसाई पर स्टिंग दबाने का आरोप!

Story 1

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर

Story 1

ऐतिहासिक दौरा: नरेंद्र मोदी बने RSS मुख्यालय जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

Story 1

पश्चिम बंगाल: दक्षिण दिनाजपुर में मंदिर तोड़ा, मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

Story 1

आखिरी ओवर में धोनी का जादू नहीं चला, संदीप शर्मा ने दोहराया पुराना इतिहास!

Story 1

म्यांमार भूकंप: भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा , जानें राहत कार्य की पूरी जानकारी

Story 1

भाईजान भी सोचेंगे ये मैंने क्या बना दिया... सिकंदर देखकर लोगों ने पकड़ा माथा!

Story 1

मंच पर नीतीश कुमार की महिला के साथ हरकत, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया

Story 1

पुतिन की कार में धमाका! सवार कौन? रहस्य गहराया

Story 1

RR vs CSK मैच में कप्तान चोटिल, हाथ में फ्रैक्चर, पूरे सीजन से बाहर होने की आशंका